शिक्षाविदों के लिए हुआ तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ
*- शिक्षाविदों के लिए हुआ तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ* *- विश्वविद्यालय के कुलपतियों सहित प्रोफेसर, डीन, रजिस्ट्रार, व्याख्याता एवं अध्यापकों ने की शिरकत* *- ब्रह्माकुमारीज के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में हुआ* आयोजन *- शिक्षा में आध्यात्मिक मूल्यों के समावेश पर दिया गया बल* 30 सितम्बर 2023, गुरुग्राम ब्रह्माकुमारीज के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में शिक्षाविदों के लिए तीन दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का शुभारंभ हुआ। संस्था के शिक्षा प्रभाग के द्वारा आयोजित 'एजुकेटर्स क्रिएटिंग लीडर्स फॉर फ्यूचर' विषय पर कार्यक्रम का आयोजन हुआ। सेमिनार के उद्घाटन सत्र में बोलते हुए जीडी गोयनका विश्वविद्यालय के कुलपति सत्यनारायण ने कहा कि आज के मशीनी और डिजिटल युग में मानव मूल्यों का ह्रास हुआ है। आज पूरे विश्व में अच्छे लीडर की खोज है। ऐसे में आवश्यकता है शिक्षा को मानवता का मूल केंद्र बनाने की। *- बुराइयों ने मानव को नहीं बल्कि मानव ने बुराइयों को पकड़ा है* नासिक मुक्त विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर संजीव सोनवणे ने कहा कि शांति हमारा स्वाभाविक गुण है। लेकिन आज हमें शांति के लिए प्रयास करने प...