संदेश

अगस्त, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

जीवन में विचारों का है सबसे बड़ा खेल

- विभिन्न संस्कृतियों के बावजूद भी भारत आध्यात्मिक रूप से एक - रियर एडमिरल आदित्य हारा - जीवन में विचारों का है सबसे बड़ा खेल - राजयोगिनी जयंती दीदी - भारतीय नौसेना रक्षा नागरिकों के लिए तीन दिवसीय आध्यात्मिक सशक्तिकरण का शुभारम्भ - ब्रह्माकुमारीज़ के सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा हुआ आयोजन - ओम शांति रिट्रीट सेंटर में हुआ कार्यक्रम गुरुग्राम 27 अगस्त 2025 भारतीय नौसेना रक्षा नागरिकों के लिए आध्यात्मिक सशक्तिकरण विषय पर तीन दिवसीय सेमिनार की शुरुआत हुई। कार्यक्रम ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा भोरा कलां स्थित ओम ओम शांति रिट्रीट सेंटर में आयोजित हुआ। दीप प्रज्वलित कर सेमिनार का शुभारम्भ किया गया। बतौर मुख्य अतिथि उद्घाटन सत्र में बोलते हुए भारतीय नौसेना के रियर एडमिरल आदित्य हारा ने अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि किसी भी कार्य में उत्कृष्टता के लिए आध्यात्मिकता जरूरी है। भारत विभिन्न संस्कृतियों का देश होते हुए भी आध्यात्मिक रूप से एक है। एडमिरल हारा ने कहा कि आध्यात्मिकता केवल व्यक्तिगत जीवन में ही नहीं बल्कि देश की सुख समृद्धि के लिए भी जरूरी है। ब्रह्माकुमारीज़ ...

संस्थान द्वारा भारत और नेपाल में 23 से 25 अगस्त तक चलेगा विशाल रक्तदान अभियान - 1 लाख यूनिट रक्तदान कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का है लक्ष्य

 - ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में हुआ विशाल रक्तदान शिविर - संस्थान की पूर्व प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणी के 18 वें स्मृति दिवस के उपलक्ष में हुआ कार्यक्रम - ब्रह्माकुमारीज़ के समाज सेवा प्रभाग ने  किया आयोजन - संस्थान द्वारा भारत और नेपाल में 23 से 25 अगस्त तक चलेगा विशाल रक्तदान अभियान - 1 लाख यूनिट रक्तदान कर गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने का है लक्ष्य - रोटरी क्लब एवं रेड क्रॉस सोसाइटी, भिवाड़ी का रहा विशेष सहयोग - बढ़ चढ़कर लिया लोगों ने रक्तदान अभियान में हिस्सा गुरुग्राम, 23 अगस्त 2025 शनिवार 23 अगस्त, ब्रह्माकुमारीज़ के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। कार्यक्रम संस्थान की पूर्व प्रशासिका राजयोगिनी दादी प्रकाशमणी जी के 18 वें स्मृति दिवस के उपलक्ष में हुआ। संस्थान के समाज सेवा प्रभाग द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। रक्तदान अभियान का ये विशाल कार्यक्रम भारत एवं नेपाल में 25 अगस्त तक चलेगा। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक चले रक्तदान अभियान में लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। अभियान के तहत 1 लाख यूनिट रक्तदान कर गिनी...

माननीय केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह ने किया संगम - गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन अभियान का शुभारम्भ

- भारत में ही दिखता है पारिवारिक सम्बन्धों का एक सुंदर दृश्य - डॉ. वीरेंद्र सिंह - माननीय केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह ने किया संगम - गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन अभियान का शुभारम्भ - ब्रह्माकुमारीज़ संस्था के समाज सेवा प्रभाग ने किया कार्यक्रम का आयोजन - ब्रह्माकुमारीज़ के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में हुआ कार्यक्रम गुरुग्राम, 17 अगस्त 2025 पारिवारिक सम्बन्धों का जो दृश्य भारत में देखने को मिलता है, वो अन्य किसी भी देश में नहीं है। उक्त विचार केंद्रीय मंत्री डॉ. वीरेंद्र सिंह, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार ने व्यक्त किए।  ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के समाज सेवा प्रभाग द्वारा ओम शांति रिट्रीट सेंटर में संगम-गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सामाजिक जीवन अभियान के शुभारम्भ के अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि उन्होंने ये बात कही। दादी प्रकाशमणी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि ये मात्र एक कार्यक्रम नहीं बल्कि एक विचार है।  ये कार्यक्रम बुजुर्गों को सम्मान सहित गौरवपूर्ण जीवन जीने की प्रेरणा दे रहा है। दादा-दादी, नाना-नानी ही अपने पोते-पोतियों को पुरात...

स्वदेशी बनाम विदेशी और भारतीय आर्थिक एवं कृषि आत्मनिर्भरता

लेख- पद्मश्री डॉ सुभाष पालेकर  ता 17 अगस्त 2025 रविवार  हर रविवार को चलनेवाली श्रृंखला बद्ध लेख मालिका  विषय....स्वदेशी बनाम विदेशी और भारतीय आर्थिक एवं कृषि आत्मनिर्भरता  लेख क्रमांक 7 मेरे प्यारे साथियों और बहनों, डॉ सुभाष पालेकर का विनम्र नमस्कार  सन 1776 के पूर्व में हजारों सालों से प्रादेशिक साम्राज्य वाद फैला हुआ था, तब दुनिया की आर्थिक व्यवस्था उन दिनों जिन्हें नगर श्रेष्ठी कहा जाता था उन बड़े साहुकारों के हाथों में थी, वे साहूकार किसानों को कर्ज देते थे और युद्ध लड़ने के लिए राजाओं को भी कर्ज देते थे। माने पूरे दुनिया पर साहूकारों का ही अप्रत्यक्ष अमल था।  सन 1776 को जेम्स वॉट ने बाष्प पर चलने वाला यंत्र मानवी सभ्यता में पहली बार खोज निकाला और प्रादेशिक साम्राज्य वाद का रूपांतरण आर्थिक साम्राज्य वाद में हो गया। और ग्रामीण विकास के स्थान पर शहरी विकास और उद्योग विकास को प्रधान्य क्रम दिया गया।          अब पुराने नगर श्रेष्ठी साहूकार बदल गए, उनके जगह पर नए वैश्विक साहूकार आ गए ,जिन्हें पूंजी निवेशक capital invester कहते है। उन...

Bihar Vidhansabha Chunav 2025 में किस पार्टी की जीत होगी

 अभी (अगस्त 2025) तक बिहार विधानसभा चुनाव होने में कुछ महीने बाकी हैं और किसी भी पार्टी की निश्चित जीत का दावा करना संभव नहीं है। चुनाव नतीजे कई कारकों पर निर्भर करेंगे – जैसे गठबंधन, उम्मीदवारों की लोकप्रियता, जातीय समीकरण, मुद्दे (बेरोज़गारी, शिक्षा, पलायन, विकास, भ्रष्टाचार), और आख़िरी समय की राजनीतिक रणनीति। फिर भी कुछ मुख्य संभावनाएँ देखी जा रही हैं: 1. महागठबंधन (RJD + कांग्रेस + वाम दल) तेजस्वी यादव बेरोज़गारी और सामाजिक न्याय के मुद्दों पर युवाओं में पकड़ बनाने की कोशिश कर रहे हैं। ग्रामीण और अल्पसंख्यक वोट बैंक इनका मज़बूत आधार है। 2. NDA (BJP + JDU + HAM आदि) बीजेपी नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और केंद्र की योजनाओं पर भरोसा कर रही है। नीतीश कुमार फिर से NDA में हैं, जिससे कुछ अति पिछड़ा और महिला वोट NDA को मिल सकता है। 3. जन सुराज पार्टी (प्रशांत किशोर) पहली बार बड़ा चुनाव लड़ेगी। PK गाँव-गाँव जाकर संगठन खड़ा कर रहे हैं। नतीजों में निर्णायक असर डाल सकते हैं, खासकर उन क्षेत्रों में जहाँ लोग RJD-JDU-BJP से नाराज़ हैं। 📊 वर्तमान राजनीतिक विश्लेषण: NDA और महागठबंधन के बीच सीधी...

श्रीकृष्ण के गुणों को धारण कर बनें श्रीकृष्ण समान - बीके आशा दीदी

- श्रीकृष्ण के गुणों को धारण कर बनें श्रीकृष्ण समान - बीके आशा दीदी - ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान द्वारा बड़ी धूमधाम से मनाया गया श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव - ओम शांति रिट्रीट सेंटर में आयोजित की गई भव्य झांकियां - केक काटकर मनाया गया श्रीकृष्ण का जन्मदिन गुरुग्राम, 16 अगस्त 2025 ब्रह्माकुमारीज़ के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव बड़ी धूमधाम से मनाया गया। श्रीकृष्ण के जीवन चरित्रों पर आधारित भव्य झांकियां आयोजित की गई। कार्यक्रम में केक काटकर श्रीकृष्ण का जन्मदिन मनाया। इस अवसर पर श्री कृष्ण सुदामा, बाल कृष्ण, माखन चोर एवं सत्यभामा की झांकियों को प्रमुख रूप से सजाया गया। अपने आशीर्वचन में ओआरसी की निदेशिका राजयोगिनी आशा दीदी ने कहा कि जल्दी ही श्रीकृष्ण आने वाले हैं। श्री कृष्ण को बैकुंठ का मालिक भी कहा जाता है। उन्होंने कहा कि कलयुग के महापरिवर्तन के बाद सतयुगी दुनिया आने वाली है। श्रीकृष्ण का अर्थ ही है आकर्षण करने वाला। उन्हें मनमोहन भी कहा जाता है। श्रीकृष्ण का जीवन आज तक भी हमें प्रेरित करता है। इसका मुख्य कारण श्रीकृष्ण के जीवन में समाए हुए दिव्य गुण हैं। श्...

17 अगस्त को ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा होगा संगम-गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन अभियान का शुभारम्भ

- 17 अगस्त को ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा होगा संगम-गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन अभियान का शुभारम्भ - भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता  मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार हरी झंडी दिखाकर करेंगे अभियान की शुरुआत - उसी दिन एक अन्य विशाल रक्तदान अभियान का शुभारम्भ भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री माननीय जेपी नड्डा करेंगे - ये कार्यक्रम ब्रह्माकुमारीज़ के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में संस्थान के समाज सेवा प्रभाग द्वारा आयोजित होंगे गुरुग्राम, 13 अगस्त 2025 ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के गुरुग्राम स्थित ओम शांति रिट्रीट सेंटर में 17 अगस्त 2025 को दो अभियानों का शुभारम्भ होगा। ये अभियान संस्थान के समाज सेवा प्रभाग द्वारा आयोजित होंगे। पहले अभियान संगम-गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन की शुरुआत हरी झंडी दिखाकर भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री माननीय डॉ. वीरेंद्र कुमार करेंगे। दूसरे विशाल रक्तदान अभियान की शुरुआत भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री माननीय जे पी नड्डा करेंगे। दोनों कार्यक्रम सुबह 10 से 11 एवं 12 से 1 बजे तक रहेंगे। ओम शांति...

विकसित भारत के लिए महिला सशक्तिकरण एवं पर्यावरण विषय पर हुई राष्ट्रीय संगोष्ठी

- विकसित भारत के निर्माण में महिलाओं की अहम भूमिका - रेखा शर्मा - विकसित भारत के लिए महिला सशक्तिकरण एवं पर्यावरण विषय पर हुई राष्ट्रीय संगोष्ठी - ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान एवं इंडियन योगिनी एसोसिएशन के तत्वाधान में हुआ कार्यक्रम - ओम शांति रिट्रीट सेंटर में हुआ आयोजन गुरुग्राम, 4 अगस्त 2025 ब्रह्माकुमारीज़ के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में विकसित भारत के लिए महिला सशक्तिकरण एवं पर्यावरण विषय पर एक दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन हुआ। संगोष्ठी ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान एवं इंडियन योगिनी एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित की गई। दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ। कार्यक्रम के उद्घाटन सत्र में राज्य सभा सांसद रेखा शर्मा ने मुख्य अतिथि के रूप में सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि हमारे देश में नारी और प्रकृति को शक्ति एवं देवी देवताओं के रूप में पूजा जाता है।  भारत की संस्कृति में प्राचीन काल से ही नारी का स्थान सर्वोपरि रहा है। महिलाओं के जीवन स्तर में ये परिवर्तन देश में अनेक बार हुए विदेशी आक्रांताओं के आक्रमण का प्रभाव है। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण का अर्थ केवल पैसा कमाना नही...