SPK के बारे में पद्मश्री डॉक्टर सुभाष पालेकर का आह्वान
पद्मश्री डॉ सुभाष पालेकर साथियों और बहनों, सुभाष पालेकर कृषि को जबरन अनाधिकार असंवैधानिक तरीके से सिर्फ प्राकृतिक खेती के नाम से पुकारने वाले कुछ गैरजिम्मेदार लोग देश के किसानों को, सरकारों को और देश को खुले आम गुमराह कर रहे है,यह तकनीक की चोरी हैं, डकैती है, यह भारतीय संस्कृति सभ्यता नहीं है, राम राज्य नहीं है। एक वचनी सत्य वचनी प्रभू रामचन्द्र जी के भारत में हम रह रहे है, हम हमे तभी रामभक्त कह सकते है, जब हम श्रीराम जी की तरह सौ प्रतिशत सत्य ही बोलेंगे, झूठ बिलकुल नहीं बोलेंगे। ज्ञान विज्ञान सत्य अहिंसा और सत्यार्थी धर्म ( अधर्म नहीं)ये हमारे भारतीय संस्कृति सभ्यता के मूलभूत सिद्धान्त रहे हैं और आध्यात्म,योगा, शाकाहार और शुद्ध आयुर्वेद हमारे भारतीय जीवन शैली के आधार स्तंभ रहे है। इस सिद्धांतो का पालन करने से ही हमारे देश में दोबारा राम राज्य पुनर्स्थापित हो सकता हैं, जिसके लिए आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करना हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए । आत्मनिर्भर भारत बनाना आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थ व्यवस्था के बिना संभव नहीं है और आत्मनिर्भर कृषि के बिना आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थ व्यव...