स्वयं को जिम्मेवार समझने से ही होता है परिवर्तन करना आसान - बीके शिवानी
- स्वयं को जिम्मेवार समझने से ही होता है परिवर्तन करना आसान - बीके शिवानी जब हम दूसरों को दोषी ठहराते हैं तो अपनी पॉवर को कम कर देते हैं। दुखी हम खुद के विचारों से ही होते हैं। स्वयं के विचारों के निर्माता हम स्वयं हैं। उक्त विचार 26 नवम्बर 2023 को गुरुग्राम में सुप्रसिद्ध मोटिवेशनल स्पीकर बीके शिवानी ने ब्रह्माकुमारीज के भोराकलां स्थित ओम शांति रिट्रीट सेंटर में व्यक्त किए। सेना एवं सुरक्षा बलों के अधिकारियों तथा जवानों को सम्बोधित करते हुए उन्होंने कहा कि दूसरों को दुआ देने से हमारी पॉवर बढ़ती है। इंस्पिरेशनल लीडरशिप एंड सेल्फ एंपावरमेंट विषय पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जितनी ही पॉवर आती है, उतनी ही पॉजिटिविटी बढ़ती है। इसलिए अपनी स्थिति के लिए स्वयं को जिम्मेवार समझें। जितना हम स्वयं को जिम्मेवार समझते हैं, उतना ही हम स्वयं को परिवर्तन कर पाते हैं। कोस्ट गार्ड के महानिदेशक राकेश पाल ने मुख्य अतिथि के रूप में सभा को सम्बोधित किया। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में बोलते हुए उन्होंने कहा कि काफी समय से वो ब्रह्माकुमारीज के सम्पर्क में हैं। उन...