हजारों लोगों ने की नशा मुक्त बनने की प्रतिज्ञा
- पटौदी के कई गांवों और शैक्षणिक संस्थानों में पहुंचा नशा मुक्त भारत अभियान - ब्रह्माकुमारीज़ एवं भारत सरकार के तत्वाधान में चलाया जा रहा है अभियान - एक साथ देश के अनेक शहरों एवं गांवों में चल रहा है अभियान - हजारों लोगों ने की नशा मुक्त बनने की प्रतिज्ञा 24 अप्रैल 2025, गुरुग्राम ब्रह्माकुमारीज़ के ओम शांति रिट्रीट सेंटर के द्वारा पटौदी तहसील के अनेक गांवों एवं शैक्षणिक संस्थानों में नशा मुक्त भारत अभियान चलाया जा रहा है। भारत सरकार एवं ब्रह्माकुमारीज़ के तत्वाधान में आयोजित अभियान के तहत लोगों को नशे से होने वाले नुकसान की जानकारी दी जा रही है। ओआरसी के डॉ. दुर्गेश ने कहा कि नशा व्यक्ति तभी करता है जब उसका मन कमजोर होता है। कई बार तो लोग शौक से नशा करते हैं। लेकिन फिर उसकी आदत पड़ जाती है। नशा सभी बीमारियों को दावत देता है। नशा मुक्त होने के लिए दृढ़ इच्छा शक्ति जरूरी है। बीके रेखा ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि नशा मुक्त होने के लिए आध्यात्मिक सशक्तिकरण जरूरी है। आध्यात्मिक मूल्य ही मनुष्य जीवन का श्रृंगार है। असली आनंद नशे में नहीं बल्कि आत्मा में निहित है। अभियान में लोगों क...