संदेश

फ़रवरी, 2025 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

परमात्मा शिव के दिव्य अवतरण का यादगार पर्व है - महाशिवरात्रि

- परमात्मा शिव के दिव्य अवतरण का यादगार पर्व है - महाशिवरात्रि - बड़े धूमधाम से मनाया शिव जयंती महोत्सव - ब्रह्माकुमारीज़ के ओम शान्ति रिट्रीट सेंटर में हुआ शिव ध्वजारोहण - कार्यक्रम में काफी संख्या में संस्था के सदस्यों सहित अनेक लोग हुए सम्मिलित गुरुग्राम, 26 फरवरी 2025 ब्रह्माकुमारीज़ के ओम शान्ति रिट्रीट सेंटर में शिव जयंती महोत्सव कार्यक्रम बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में सभी ने शिव ध्वज फहराकर एक दूसरे को शुभ कामनाएं दी। राजयोगिनी विजय दीदी द्वारा सबको कमजोरियों से मुक्त होने की प्रतिज्ञा कराई गई। ओआरसी की निदेशिका राजयोगिनी आशा दीदी ने महाशिवरात्रि महोत्सव के महत्व पर विशेष प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि शिव जयंती अथवा महाशिवरात्रि का पर्व वास्तव में अज्ञानता का विनाश एवं ज्ञान प्रकाश फैलाने का पर्व है। उन्होंने कहा कि शास्त्रों में इस संदर्भ में अनेक लोक गाथाएं प्रचलित हैं। शिव पार्वती के विवाह के बारे में उन्होंने कहा कि इसका वास्तविक भाव आत्मा और परमात्मा के मिलन से है। समुद्र मंथन की कहानी हमें विषय सागर अर्थात संसार में फैले 5 विकारों का बोध कराती है। परमात्मा शिव जब ...