अज्ञानता के अंधकार को समाप्त कर ज्ञानदीप प्रकाशित करने का प्रतीक है दीपावली
ओम शांति रिट्रीट सेंटर में बड़े हर्षोल्लास से मनाया दीपों का पावन पर्व दीपावली संस्कारों में नवीनता अर्थात दिव्यता एवं श्रेष्ठता लाना ही दिवाली का मूल उद्देश्य - बीके बृजमोहन अज्ञानता के अंधकार को समाप्त कर ज्ञानदीप प्रकाशित करने का प्रतीक है दीपावली 27 अक्टूबर 2024, गुरुग्राम ब्रह्माकुमारीज के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में दीपों का पावन पर्व दीपावली बड़े हर्षोल्लास से मनाया। दादी प्रकाशमणी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में संस्था के सैकड़ों सदस्यों ने दीप जलाकर सभी को शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में कलाकारों ने गीत एवं नृत्य के माध्यम से भी दीपोत्सव की शुभकामनाएं व्यक्त की। सुप्रसिद्ध पार्श्व गायक पण्डित बृजेश मिश्रा एवं बीके रीना ने ईश्वरीय स्मृति के गीतों से सभी को प्रभु स्नेह से भर दिया। इस विशेष अवसर पर संस्था के उच्च पदाधिकारियों ने अपने भावपूर्ण शब्दों से शुभकामनाएं प्रदान की। साथ ही सभी को जीवन में श्रेष्ठ परिवर्तन की प्रेरणाएं दी। संस्था के महासचिव राजयोगी बीके बृजमोहन ने कहा कि दीवाली पर सभी लोग नई वस्तुएं खरीदते हैं। एक-दूसरे के लिए मंगल कामनाएं करते हैं। लेकिन असली मंगल तो जीवन में...