संगीत संध्या के साथ हुआ स्वर मंजरी ऑडियो स्टूडियो का शुभारम्भ समारोह
- ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की स्थापना में आध्यात्मिक गीतों का रहा विशेष महत्व- आशा दीदी - संगीत मन को एकाग्र कर ईश्वर से जोड़ता है - डॉ. संगीता शंकर - ओम शांति रिट्रीट सेंटर में रिबन काटकर हुआ स्वर मंजरी ऑडियो स्टूडियो का उद्घाटन - संगीत संध्या के साथ हुआ स्वर मंजरी ऑडियो स्टूडियो का शुभारम्भ समारोह गुरुग्राम, 30 मार्च 2026 ब्रह्माकुमारीज़ के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में स्वर मंजरी ऑडियो स्टूडियो का शुभारम्भ हुआ। ओआरसी की निदेशिका राजयोगिनी आशा दीदी एवं संस्थान अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने रिबन काटकर स्टूडियो का उद्घाटन किया। कार्यक्रम की पूर्व संध्या पर विशेष संगीत संध्या समारोह का आयोजन भी हुआ। जिसमें गीत और संगीत के माध्यम से अनेक कलाकारों ने अपनी कला का मंचन किया। मुंबई से पधारी सुप्रसिद्ध वायलिन वादक डॉ. संगीता शंकर ने शास्त्रीय संगीत के माध्यम से अपनी विशेष प्रस्तुति दी। साथ ही उन्होंने पायो जी मैंने ज्ञान रतन धन पायो की धुन पर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। डॉ. संगीता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि संगीत मन को एकाग्र कर ईश्वर से जोड़ता है। संगीत और योग का बहुत गहरा संबंध है। उन्होंन...