जो स्वयं पर विश्वास करते हैं अद्भुत करते हैं
- जो स्वयं पर विश्वास करते हैं वहीं अदभुत करते हैं - डॉ. अर्चिका सुधांशु - जीवन की सबसे बड़ी पूंजी हैं श्रेष्ठ संस्कार - बीके बिंदु - 17 वें जनजातीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का शुभारम्भ - ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में हुआ आयोजन गुरुग्राम, 23 दिसम्बर 2025 ब्रह्माकुमारीज़ के बहोड़ाकलां स्थित ओम शांति रिट्रीट सेंटर में 17 वें जनजातीय युवा आदान प्रदान कार्यक्रम का शुभारम्भ हुआ। कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के गृह मंत्रालय एवं युवा मामले एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत मेरा युवा भारत के तत्वाधान में हुआ। मेरा युवा भारत के उत्तरी क्षेत्र के क्षेत्रीय निदेशक डॉ. लाल सिंह ने कार्यक्रम के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य आदिवासी एवं जनजाति के युवाओं को राष्ट्र की मुख्य धारा से जोड़ना है। उन्हें देश की सांस्कृतिक एवं आध्यात्मिक विरासत से परिचित कराना है। डॉ. सिंह ने कहा कि सप्ताहभर चलने वाले इस आयोजन में नशा मुक्त भारत, आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत 2047 जैसे विषयों पर कार्यशालाएं एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां आयोजित की जाएंगी। साथ ही आध्यात्म...