शिक्षाविदों के तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन
असली शिक्षा संस्कारों में परिवर्तन लाती है - डॉ. संजय कुमार झा - शिक्षाविदों के तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन - ओम शांति रिट्रीट सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में 300 से भी अधिक शिक्षाविदों ने की शिरकत गुरुग्राम, 24 नवम्बर 2025 ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन हुआ। समापन सत्र में बोलते हुए एमिटी विश्वविद्यालय में लिबरल आर्ट्स के निदेशक डॉ. संजय कुमार झा ने कहा कि हम सिर्फ मन को शिक्षित कर रहे हैं। जब तक हृदय से शिक्षित नहीं होंगे, तब तक सही मायने में शिक्षित नहीं हैं। उन्होंने कहा कि आज शिक्षा सिर्फ सूचनाओं का केंद्र बन चुकी है। असली शिक्षा वो है जो मनुष्य के संस्कारों को परिवर्तन कर दे। डॉ. झा ने कहा कि भारत की प्राचीन शिक्षा गुरुकुल पर आधारित थी। शिक्षक और गुरु में बहुत अंतर है। शिक्षक से ज्यादा हमें गुरु की जरूरत है। गुरु जीवन को बदलता है। शिक्षक जीवन के लिए धन कमाना सिखाता है लेकिन गुरु जीवन जीने की कला सिखाता है। जयपुर, इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय(इग्नू) के सहायक क्षेत्रीय निदेशक कमलेश मीणा ने कहा कि दे...