चलो सिसौली जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश SPK के चार दिवसीय शिविर में
पद्मश्री डॉ सुभाष पालेकर जी का ता 22, 23, 24, 25 मार्च 2026 चार दिवसीय निवासी शिबीर सुनने चलो सिसौली,चलो सिसौली... जिला मुजफ्फरनगर उत्तर प्रदेश में ..... ... श्री राकेश टिकैत जी का किसान संगठन भारतीय किसान यूनियन के द्वारा आयोजित पद्मश्री डॉ सुभाष पालेकर गुरुजी का चार दिवसीय निवासी शिबीर...... जिसमें एक देशी गोमाता के गोबर गोमूत्र से दस से पंद्रह एकड़ खेती बगैर कोई खाद डाले देशी बीजों से संपूर्ण स्वदेशी आत्मनिर्भर ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को सुभाष पालेकर कृषि से कैसे साकार करना है और उससे एक एकड़ भूमि में परिवार की आर्थिक आत्मनिर्भरता कैसी प्राप्त कर सकते है और रोग मुक्त, कृषि कर्ज मुक्त, शोषण मुक्त मानवी जीवन किसान कैसे प्राप्त कर सकता है, गांव छोड़कर शहर भाग रहे युवाओं को गांव में पालेकर फूड फॉरेस्ट पंच स्तरीय बागवानी मॉडल के द्वारा स्थानिक रोजगार कैसे उपलब्ध करना है, सुभाष पालेकर कृषि कैसे प्राकृतिक कृषि नहीं हैं, यह प्रचलित गो आधारित परंपरागत कृषि से, विदेशी जैविक खेती से, रासायनिक खेती से, वैदिक कृषि से, यौगिक कृषि से और अन्य कृषि तकनीकों से कैसे पूरी तरह अलग ह...