संदेश

अगस्त, 2023 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

SPK

 पद्मश्री डॉ सुभाष पालेकर व्हाट्स एप नं 9850352745 Email id.. palekarsubhash@yahoo.com YouTube channel Link.. https://youtube.com/c/SUBHASHPALEKARKRUSHI ता 23 अगस्त 2023 चंद्रयान अवतरण दिन विषय ... प्राकृतिक कृषि एक महाझूठ असत्य छल-कपट है। कैसे ? एक वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक विश्लेषण  साथियों और बहनों, प्राकृतिक कृषि, वैदिक कृषि और यौगिक कृषि तीनों वास्तव में महाझूठ असत्य छल-कपट है, क्यों कि प्राकृतिक कृषि, वैदिक कृषि और यौगिक कृषि नाम का कोई भी कृषि तकनीक (तंत्र) दुनिया में और ईश्वर निर्मित प्रकृति में कहीं भी अस्तित्व में नहीं है। ईश्वर निर्मित खेती माने ईश्वर निर्मित प्रकृति। पृथ्वी पर प्रकृति पहले आई, बादमें मानव आया। माने प्रकृति मानव द्वारा निर्मित नहीं है, ईश्वर द्वारा निर्मित है, प्रकृति ईश्वरीय सृजन है, संविधान हैं। प्रकृति माने घने जंगल।जो जो तकनीक प्रकृति में अस्तित्व में है वही प्राकृतिक है, जो प्रकृति में अस्तित्व में नहीं है वह प्राकृतिक कृषि कैसे हो सकती है? परंपरागत खेती, रासायनिक खेती, जैविक खेती और सुभाष पालेकर कृषि,इन चारों कृषि तकनीकों में भूमिकी ज्योताई cul...

Haridwar News

 नगर निगम पहुंचकर लघु व्यापारियों ने अपनी 6 सूत्रीय मांगो को दोहराया। शहरी क्षेत्रों में भोजनालय बाजार महिला पिंक वेंडिंग जोन के रूप में विकसित करे नगर निगम प्रशासन: संजय चोपड़ा हरिद्वार, फुटपाथ के कारोबारी रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों के सामूहिक एकमात्र संगठन से जुड़े लघु व्यापारियों ने अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा  के नेतृत्व में नगर निगम पहुंचकर नगर आयुक्त की अनुपस्थिति में कर अधीक्षक सुनीता सक्सेना से सामूहिक रूप से मुलाकात कर अपनी 6 सूत्रीय मांगों में सर्वप्रथम रोड़ी बेलवाला में नगर निगम द्वारा विकसित किए गए महिला पिंक वेंडिंग जोन प्रथम न्यू स्मार्ट वेंडिंग जोन चंडी घाट मार्ग ज्वालापुर, पुल जटवाड़ा वेंडिंग जोन में मूलभूत सुविधाओं के साथ किराएदार ई अनुबंध किए जाने की प्रमुखता से दोहराते हुए भगत सिंह चौक सेक्टर टू बेरियल के वेंडिंग जोन की सूची प्रकाशित किए जाने की मांग भी की। इस अवसर पर लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा राज्य सरकार के निर्देशन में हरिद्वार नगर निगम प्रशासन द्वारा विकसित किए गए तीन वें...

BK News

चित्र
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया डाक टिकट का विमोचन दादी प्रकाशमणि जी के स्मृति दिवस के उपलक्ष में हुई customised My Stamp जारी राष्ट्रपति भवन के कल्चरल सेंटर में हुआ कार्यक्रम का आयोजन दादीजी के प्रभावशाली नेतृत्व में ब्रह्माकुमारीज एक छोटे से परिवार से विश्व स्तरीय आध्यात्मिक संगठन में हुई परिवर्तित - श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 25 अगस्त 2023, नई दिल्ली दादी प्रकाशमणि जी के स्मृति दिवस के अवसर पर माननीय राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने customised My Stamp का विमोचन किया। राष्ट्रपति भवन के कल्चरल सेंटर में आयोजित कार्यक्रम में बोलते हुए माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि दो दिन पहले ही हम भारत के वैज्ञानिकों की अभूतपूर्व सफलता के साक्षी बने। आज भारत चांद के दुर्गम दक्षिणी ध्रुव पर कदम रखने वाला विश्व का पहला देश बन गया है। चंद्रयान 3 के द्वारा अनेक महत्वपूर्ण जानकारियां हासिल होंगी। जिनका लाभ समस्त विश्व को मिलेगा। ऐसे महानतम कार्यों की सफलता के पीछे अनेक वर्षों की तपस्या होती है। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए की गई तपस्या किसी महायज्ञ से कम नहीं है। दादी प्रकाशमणि ने ब्रह्माकुमार...

Chandrayan-3 की सफलता पर ISRO का आभार

 संजय चोपड़ा की अगवाई में चंद्रयान की सफलता से उत्साहित सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पैदल मार्च निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार। हरिद्वार 24 अगस्त, चंद्रयान 3 की सफलता से उत्साहित सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पूर्व मंडी अध्यक्ष, भाजपा नेता संजय चोपड़ा के नेतृत्व में बिरला चौक से चंडी चौराहे तक शंखनाद करते हुए घंटे- घड़ियाल बजाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए पैदल मार्च निकालकर संयुक्त रूप से चंद्रयान टीम के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को शुभकामना देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पूर्व मंडी अध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय चोपड़ा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में चंद्रयान की सफलता का श्रेय केंद्र की भाजपा सरकार को जाता है जिस प्रकार से चंद्रयान का संचालन करने वाली टीम का उत्साह वर्धन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाता रहा है आज भारत देश का नाम एक बार फिर विश्व में एक बहुत बड़ी उपलब्धि के साथ हुआ है। संजय चोपड़ा ने कहा देश का तिरंगा चांद आसमान पर स्थापित किए जाने से प्रत्येक भारतीय अपने आप को गौरवान...

अंतरराष्ट्रीय साहित्य संगम

 "अंतरराष्ट्रीय साहित्य संगम" के तृतीय स्थापना वर्षिकी पर अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन   यह हर्ष की बात है कि "अंतरराष्ट्रीय साहित्य संगम" ने अपनी स्थापना के तीन वर्ष पूरे कर लिये हैं। अपनी तृतीय स्थापना वार्षिकी पर संस्था के अध्यक्ष श्री देवेन्द्र नाथ शुक्ल की अध्यक्षता एवं संस्थापक महासचिव डॉ. मुन्ना लाल प्रसाद के संचालन में "अंतरराष्ट्रीय साहित्य संगम" (साहित्यिक एवं सांस्कृतिक संस्था) के तत्वावधान में 27 अगस्त, रविवार को सायं 4 बजे से गूगल मीट के माध्यम से एक ऑनलाइन अंतरराष्ट्रीय कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया है।  इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में प्रो. डॉ. ब्रज नंदन किशोर, पूर्व विभागाध्यक्ष, डी.ए.वी. स्नातकोत्तर महाविद्यालय, जयप्रकाश विश्वविद्यालय, छपरा, भारत एवं विशिष्ट अतिथियों के रूप में प्रो. डॉ. विवेक मणि त्रिपाठी, दक्षिण एशियाई भाषा व संस्कृति विभाग, क्वांगतोंग विदेशी भाषा विश्वविद्यालय चीन, श्री विनोद कुमार दुबे, सिंगापुर, डॉ. ऋतु शर्मा, निदरलैंड, अश्विनी केगांवकर, निदरलैंड, लालाराम हरद्वारसिंह लैलावती, सूरीनाम, सारिका जैथलिया, इंडोनेशिया एवं श्र...

आलेख पद्मश्री सुभाष पालेकर

 पद्मश्री डॉ सुभाष पालेकर व्हाट्स एप नं 9850352745 Email id.. palekarsubhash@yahoo.com YouTube channel Link.. https://youtube.com/c/SUBHASHPALEKARKRUSHI ता 23 अगस्त 2023 चंद्रयान अवतरण दिन विषय ... प्राकृतिक कृषि एक महाझूठ असत्य छल-कपट है। कैसे ? एक वैज्ञानिक एवं आध्यात्मिक विश्लेषण  साथियों और बहनों, प्राकृतिक कृषि, वैदिक कृषि और यौगिक कृषि तीनों वास्तव में महाझूठ असत्य छल-कपट है, क्यों कि प्राकृतिक कृषि, वैदिक कृषि और यौगिक कृषि नाम का कोई भी कृषि तकनीक (तंत्र) दुनिया में और ईश्वर निर्मित प्रकृति में कहीं भी अस्तित्व में नहीं है। ईश्वर निर्मित खेती माने ईश्वर निर्मित प्रकृति। पृथ्वी पर प्रकृति पहले आई, बादमें मानव आया। माने प्रकृति मानव द्वारा निर्मित नहीं है, ईश्वर द्वारा निर्मित है, प्रकृति ईश्वरीय सृजन है, संविधान हैं। प्रकृति माने घने जंगल।जो जो तकनीक प्रकृति में अस्तित्व में है वही प्राकृतिक है, जो प्रकृति में अस्तित्व में नहीं है वह प्राकृतिक कृषि कैसे हो सकती है? परंपरागत खेती, रासायनिक खेती, जैविक खेती और सुभाष पालेकर कृषि,इन चारों कृषि तकनीकों में भूमिकी ज्योताई cul...

SPK जन आंदोलन

 सुभाष पालेकर कृषि जन आंदोलन (SPK) पद्मश्री डॉ सुभाष पालेकर व्हाट्स एप नं 9850352745 E mail id.. palekarsubhash@yahoo.com यूट्यूब चैनल लिंक ... https://youtube.com/c/SUBHASHPALEKARKRUSHI ता 21 अगस्त 2023 विषय ... सौ प्रतिशत स्वदेशी सुभाष पालेकर कृषि दर्शन एवम् तकनीक सौ प्रतिशत विदेशी होने वाले विनाशकारी शोषणकारी रासायनिक खेती से,गो आधारित खेती से, प्राकृतिक कृषि से, वैदिक कृषि से, योगिक कृषि से और जैविक खेती से कितनी भिन्न है, सत्य क्या है? एक वैज्ञानिक आध्यात्मिक विश्लेषण। साथियों और बहनों, सुभाष पालेकर कृषि जन आंदोलन यह कोई बाहर से आर्थिक मदत लेनेवाला गैर सरकारी संगठन NGO नहीं है, यह जनता ने जनता के सामने खड़ी समस्याओं का सही अहिंसक संवैधानिक समाधान देने हेतू जनता ने चलाया जन आंदोलन है । सुभाष पालेकर कृषि जन आंदोलन बाहर से किसी सरकार से यां किसी देशी विदेशी आर्थिक सहायता करने वाले मध्यस्थ संस्था national international funding agencies से अथवा किसी भी उद्योग के सामाजिक दायित्व निधि corporate social responsibility fund से आर्थिक सहायता नहीं लेता,मैं मेरे शिबीरों का यां भाषण का कुछ ...

IGNOUCTSA का गठन किया गया

 इग्नू के कुलपति ने किया इग्नू कंप्यूटर एंड टेक्निकल स्टाफ एसोसिएशन का शुभारंभ नई दिल्ली  ।  इग्नू मुख्यालय स्थित श्री राधा कृष्णन सभागार में नव गठित संगठन इग्नू कंप्यूटर एंड टेक्निकल स्टाफ एसोसिएशन का शुभारंभ इग्नू के माननीय कुलपति प्रो. नागेश्वर राव द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वृक्षारोपण कर किया गया। वृक्षारोपण इग्नू के समकुलपति प्रो. किरण हजारिका, समकुलपति प्रो. मनरूप सिंह मीणा, कुलसचिव (प्रशासन)  डॉ आलोक चौबे, कुलसचिव (विद्यार्थी मूल्यांकन प्रभाग) डॉ विद्या भूषण नेगी, इग्नू सीटीएसए के अध्यक्ष कुंज बिहारी लाल, उपाध्यक्ष संदीप मैनी एवं महामंत्री योगिता कादियान द्वारा किया गया।  मुख्य अतिथि इग्नू के माननीय कुलपति प्रो नागेश्वर राव का स्वागत अंगवस्त्रम, तुलसी का पौधा, गुलदस्ता, श्रीरामचरितमानस एवं श्रीमद्भागवत गीता से संगठन के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। अन्य सम्मानित अतिथियों को श्रीमद्भागवत गीता देकर सम्मानित किया गया।  अपने वक्तव्य में माननीय कुलपति ने कहा कि जिस सकारात्मकता के साथ इस संघ की शुरुआत हुई है मैंने अपने पूरे कार्यकाल में ऐसी सकारा...

आलेख

 पद्मश्री डॉ सुभाष पालेकर व्हाट्स एप नं 9850352745 Email id... palekarsubhash@yahoo.com YouTube channel Link... https://youtube.com/c/SUBHASHPALEKARKRUSHI ता 17 अगस्त 2023 विषय ..जहर मुक्त, पोषण मुल्यों से संपृक्त एवम औषधि शुद्ध शाकाहार ही मानव की सर्वश्रेष्ठ सर्वोत्तम दवां है। साथियों और बहनों, हमारे रक्त का अम्ल विम्ल निर्देशांक PH value 7.4 है, माने हमारा रक्त विम्ल धर्मी alkaline है, अम्ल धर्मी acidic नहीं है। इसका अर्थ है कि हमारे रक्त को सिर्फ विम्ल धर्मी भोजन चाहिए, अम्ल धर्मी acidic भोजन बिल्कुल नहीं चाहिए। हमारे रक्त का दैनंदिन कार्य होता है हमारे शरीर के साठ लाख करोड़ ( 60 trillion) कोशिकाओं को रोज प्राण शक्ति Vital power, अच्छे जीवाणू good bacteria, किण्वक माने एंजाइम्स enzymes, खनिज तत्व minerals, जीवनसत्त्व vitamins, प्राणवायु oxygen, हजारों वनस्पति जन्य रसायन phyto chemicals, प्रथिन माने प्रोटीन, स्निग्धांश माने फैट fat, कर्बोदके carbohydrates और अन्य महत्वपूर्ण तत्वों की आपूर्ति करना। इन कूल साठ लाख करोड़ कोशिकाओं में 70 % कोशिकाएं अंतरजात रोग प्रतिरोधक क्षमता innate...

News

चित्र
पीएम मोदी ने कहा, हमारी सोच देश की एक हजार सालों की नींव को मजबूत करने वाली हैं। "देश में बड़े स्तर पर काम हो रहे हैं स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र को सम्बोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी Reform Perform and Transform का सूत्र दिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "भारत में मैं मेरे देशवासियों का इसलिए भी अभिनन्दन करता हूँ क्योंकि मेरे देशवासियों में एक नीर क्षीर विवेक का सामर्थ्य है, समस्याओं की जड़ों को समझने का समार्थ्य है और इसीलिए 2014 में मेरे देशवासियों ने 30 साल के अनुभव के बाद तय किया कि देश को आगे ले जाना है तो स्थिर सरकार चाहिए, एक मजबूत सरकार चाहिए, पूर्ण बहुमत वाली सरकार चाहिए और देशवासियों ने एक स्थिर और मजबूर सरकार बनायी। और तीन दशकों तक जो अनिश्चतता का कालखण्ड था, जो अस्थिरता का कालखण्ड था, जो राजनीतिक मजबूरियों से देश जकड़ा हुआ था, उससे मुक्ति मिली। मेरे परिवार जनों, आज देश के पास आज एक ऐसी सरकार है जो सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय, देश के संतुलित विकास के लिए समय का पल-पल और जनता की पाई-पाई जनता की भलाई के लिए लगा रही है।" पीएम मोदी ने बताया कि केंद्र स...

क्या हमारा देश गुलामी से स्वतंत्र हुआ है

 डॉ सुभाष पालेकर व्हाट्स एप नं 9850352745 इस मेल आईडी ... palekarsubhash@yahoo.com यूट्यूब चैनल लिंक ... https://youtube.com/ c/SUBHASHPALEKARKRUSHI ता 15 अगस्त 2023 विषय .. क्या हमारा देश गुलामी से सचमुच स्वतंत्र आजाद हुआ है?  साथियों और बहनों, हमारे देश के स्वतंत्रता दिवस के वर्धापन दिन के उपलक्ष में आप सबको हार्दिक शुभकामनाएं और बधाइयां। मैं आपको एक गंभीर सवाल करना चाहता हूं कि क्या हमारा भारत देश गुलामी से आजाद हुआ ? कौन-सी आजादी ? हां यह मैं मानता हूं कि हमें ब्रिटिशों से प्रादेशिक आजादी मिली, हमें ब्रिटिशों ने उनके प्रादेशिक साम्राज्य से मुक्ति दियी, लेकिन क्या हम ब्रिटिशों के यां युरोपीयन देशों के शोषणकारी विध्वंसक आर्थिक साम्राज्य वाद से मुक्त हुएं ? नहीं। अभी भी हमारे देश में उसी शोषणकारी युरोपीयन अमेरिकी पाश्चात्य अर्थव्यवस्था लागू है जो ब्रिटिशों के शासन में चल रही थी , जिससे हमारे देश की और ज्यादा आर्थिक लूट हो रही है,इस लूट को हम आयात कहते हैं। क्या यही हमारी आर्थिक आजादी है? क्या हम युरोपीयन सांस्कृतिक साम्राज्य से मुक्त हुएं हैं? बिल्कुल नहीं! आज हमारे देश के अध...

पद्मश्री सुभाष पालेकर कृषि जन आंदोलन

 पद्मश्री डॉ सुभाष पालेकर  सुभाष पालेकर कृषि जन आंदोलन  छह सिद्धांतो के पहियों पर चलता है ... ज्ञान विज्ञान सत्य अहिंसा धर्म और जैवविविधता। प्रकृती ईश्वर निर्मित ईश्वरका सगुण साकार रूप है, प्रकृति ईश्वरीय संविधान हैं। पहले प्रकृति आई, बादमें मानव पृथ्वी पर ईश्वर द्वारा भेजा गया है। माने प्रकृति की निर्मिती करने वाला मानव नहीं है। अर्थात प्रकृति माने घने जंगल में जो भी अस्तित्व में हैं, उसे स्वीकारना ही आध्यात्म है। प्रकृति में अग्नि होत्र का अस्तित्व बिल्कुल नहीं है, माने ईश्वर अग्नि होत्र को नकारता है, अर्थात अग्नि होत्र ईश्वर के व्यवस्था के विरोध में है, इसलिए वह नास्तिकता है, और कोई भी आध्यात्मिक मानव इस नास्तिकता को स्वीकार नहीं कर सकता।‌ अगर आप को हमारे जन आंदोलन के सिद्धांत मान्य नहीं है, तब वह आपका संवैधानिक अधिकार है।        लोग घने जंगलों में माने ईश्वर निर्मित प्रकृति में स्वास्थ्य लाभ लेने के लिए और शुद्ध हवा लेने के लिए जाते हैं, अधिकांश प्राकृतिक चिकित्सा केन्द्र प्रकृति की गोद में होते हैं। क्यों ? प्रकृति में अग्नि होत्र नहीं है, फीर वहा...

नकारात्मक और सकारात्मक सोच

  नकारात्मक और सकारात्मक सोच  हमारे सोच का हिस्सा नकारात्मक और सकारात्मक दोनों हो सकता है लेकिन हमारे मन-मस्तिष्क में कोई भी भ्रम तब पैदा होती है जब मन-मस्तिष्क किसी स्थिति का सही समाधान निकालने की कोशिश कर रहा होता है,  और वह ऐसा करने में सक्षम नहीं हो पाता है।  ऐसा क्यों होता है कि एक स्थिति में भ्रम पैदा होता है जबकि एक स्थिति में किसी भी प्रकार का भ्रम नहीं होता है और हमारा मन कोई निर्णय लेने की स्थिति में होता है।  भ्रम पैदा होता है -क्योंकि यह हर संभव में कोई न कोई या बहुत सा नकारात्मक पक्ष देखता है। ऐसे में नकारात्मक और सकारात्मक दोनों हीं प्रकार का पक्ष किसी के जीवन का एक एक हिस्सा तो बन सकता है, लेकिन नकारात्मक और सकारात्मक दोनों हीं प्रकार के पक्षों का संबंध सीधे तौर पर किसी सोच और समझ पर हीं निर्भर करती है।  अगर हमारी सोच सकारात्मक होगी तब हमारे लिए कोई भी स्थिति नकारात्मक नहीं होगी. कोई भी स्थिति हमारे लिए नकारात्मक तब बनती है, जब हमारा सोच नकारात्मक होगा।  उदाहरण के लिए कहा जा सकता है कि एक हीं स्थिति किसी के लिए नकारात्मक है, तो किसी के ...

पीएम मोदी का विरोध क्यों!

मोदी का विरोध क्यों। जैसा कि हम-सभी को मालूम है कि भारत एक ऐसा लोकतंत्र है जहां के लोगों द्वारा दुनिया के किसी भी दूसरे देश की अपेक्षा अपनी भावनाएं वयक्त करने की ज्यादा छूट देखी जाती है। लेकिन विशेषकर यह छूट अगर भारतीय भी बाहर के किसी देश में हों तो वहां उनकी यहीं भावनाएं प्रकट करने के रूप में नहीं दिखती है। जी हां हम बात कर रहे हैं भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उन भावनाओं की जिनके आधार पर आज दुनिया भर के देशों के नेताओं के बीच आज स्वयं मोदी की भी एक बड़ी पहचान बन चुकी है। मोदी और मोदी सरकार के दौर में आज भारत और उनके चुने हुए नेता नरेंद्र मोदी दोनों की ख्याती लगातार बढ़ रही है, तो क्या इसका फायदा देश के आम जनों को भी हो रहा है? यह एक अहम सवाल है। लेकिन ऐसे वक्त में जब दुनिया भर के नेताओं के बीच नरेंद्र मोदी की ख्याती स्थापित हो रही है. वहीं सबसे ज्यादा आज भारत में हीं मोदी का विरोध भी क्यों है? और पीएम मोदी का ये विरोध भी कौन कर रहे हैं? अगर हम इस बात के कारण में जाने की कोशिश करें तो यह पत्ता चलता है कि भारतीय लोकतंत्र की यहीं तो सबसे बड़ी खूबसूरती भी समझी जाती है कि यहां ...

हक की लड़ाई लड़ेंगे पत्रिका और कार्टून documentary film का विमोचन

 स्ट्रीट वेंडर्स पर आधारित हक की लड़ाई लड़ेंगे पत्रिका व कार्टून डॉक्यूमेंट्री फिल्म का विमोचन लघु व्यापार एसो. के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा द्वारा किया गया 9 अगस्त क्रांति दिवस पर रेडी पटरी के लघु व्यापारी निकालेंगे स्वाभिमान रैली: संजय चोपड़ा हरिद्वार 7 अगस्त, रेडी पटरी केपीएल (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों के सामूहिक संगठन लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा द्वारा संगठनात्मक मजबूती के लिए नेशनल एसोसिएशन ऑफ स्ट्रीट वेंडर्स ऑफ इंडिया (नासवी) द्वारा प्रकाशित की गई.  इस अवसर पर उन्होंने हक की लड़ाई लड़ेंगे पत्रिका और 10 मिनट की कार्टून डॉक्यूमेंट्री फिल्म विमोचन कर,  रेडी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स संगठनों के प्रतिनिधियों को मुख्य कार्यालय कंधारी धर्मशाला में स्ट्रीट वेंडर्स के जीवन पर दर्शाई जा रही, कार्टून डॉक्यूमेंट्री फिल्म को भी प्रदर्शित करते हुए.  आगामी 9 अगस्त क्रांति दिवस पर प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पथ विक्रेता संरक्षण अधिनियम के क्रियान्वयन को लेकर स्वाभिमान रैली का आयोजन कर शक्ति प...

Haridwar के Viral video की सच्चाई

 हरिद्वार, बीते दिनों ग्राम गढ़वाली में वायरल हुए एक आपत्तिजनक वीडियो को लेकर एक कथित नेता व भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के जिला अध्यक्ष अक्षय चौधरी की जहां मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं.  वहीं भारतीय किसान यूनियन वेलफेयर फाउंडेशन के राष्ट्रीय महामंत्री संजय चोपड़ा उनके पक्ष में आकर खड़े हो गए हैं.  चोपड़ा ने कहा कि अक्षय चौधरी की जो वीडियो वायरल हो रही है इस वीडियो की जांच कराई जानी चाहिए. यह एक षड्यंत्र हो सकता है,अक्षय चौधरी के खिलाफ.  अक्षय चौधरी की लोकप्रियता को देखते हुए कांग्रेस के लोग गलत प्रचार भी कर सकते हैं.  अक्षय चौधरी हमेशा से समाज सेवा में लगे रहते हैं. संजय चोपड़ा ने कहा कि मेरी व्यक्तिगत राय यह है कि अक्षय चौधरी इस प्रकार का काम कभी भी नहीं कर सकते हैं. उन्होंने बताया कि संगठन की ओर से प्रभारी अनिल शर्मा को पूरे प्रकरण की जांच सौंपी गई है.  उनकी रिपोर्ट आने के बाद और राष्ट्रीय अध्यक्ष की अनुमति से अगर अक्षय चौधरी गलत पाए जाते हैं, तो उन पर कार्रवाई की जाएगी. आपको बताते चलें की हाल ही में अक्षय चौधरी की एक आपत्तिजनक वीडियो वायरल हुई जि...

पंडितों की प्रमुख उपाधि

  देश के प्रमुख पंडित जातियों के कुछ प्रमुख उपाधियों के उपनाम  पंडित-पंडित शब्द का प्रयोग सर्वप्रथम उपनिषदों में हुआ है, यह विरुद ब्राह्मणों और अन्य वर्गों के विद्वानों के नाम के शुरुआत में लगाने की प्रथा है. गिरि- गिरि शब्द का अर्थ ‘पर्वत’ पर रहनेवाला होता है. गिर का अर्थ पर्वत होता है. पर्वत को भी गिरि कहते हैं. लेकिन वास्तविक रूप में पर्वत पर रहने वाले लोगों और वहां से निचे आकर रहने वाले उन लोगों की पहचान गिरि के रुप में की गई जो कैलाश पर्वत पर रहने वाले भगवान शिव के सिद्धांतों के प्रचारक के रूप में कार्यरत थे. यहीं कारण हैं कि आज भी कई प्रमुख शिव मंदिरों में मुख्य पुजारी के रुप में गिरि ही दिखते हैं. गिरि बड़े ही पवित्र माने गए हैं. गोस्वामी–एक धार्मिक व्यक्ति माना जाता है , जिसने अपनी इंद्रिय पर विजय प्राप्त कर लिए हो वास्तव में वहीँ गोस्वामी है. लेकिन गौण रूप से गोस्वामी ( गोसाईं ) उन गृहस्थों को भी कहते हैं , जो पुनः विवाह कर लेने वाले विरक्त साधू संतों के वंशज हैं. सोचने की बात है पुरोहित–पुरोहित को शास्त्र का पुरोधा कहते हैं इसका प्रथम कार्य किसी राजा या सम्पन्न ...