What is cryptocurrency, bitcoin and digital currency?
क्रिप्टोकरेंसी, बिटक्वाइन और डिजिटल मुद्रा क्या है ? इस सवाल का जवाब जानने के क्रम में सबसे पहले हमें क्रिप्टोकरेंसी का अर्थ समझना होगा। जाति,धर्म और सामाजिक मान्यता What is cryptocurrency क्रिप्टोकरेंसी दो शब्दों क्रिप्टो और करेंसी के मिलने से बना है। क्रिप्टो का अर्थ होता है गुप्त और करेंसी का अर्थ मुद्रा होता है। इस तरह से क्रिप्टोकरेंसी को हम एक डिजिटल यानि आभासी मुद्रा के रुप में देखते हैं। इसे हम रुपये, पैसे, डॉलर, सेंट्स या किसी भी देश में प्रचलित मुद्रा की तरह अपनी हाथों में नहीं ले सकते हैं। लेकिन क्रिप्टोकरेंसी को हम एक डिजिटल या आभासी मुद्रा के रुप में महसूस कर सकते हैं या देख सकते हैं। जैसा कि आमतौर पर हम यह समझते हैं कि भारत का रुपया, अमेरिका का डॉलर या पौंड इंग्डलैंड का मुद्रा है। वैसे हीं और भी सभी देशों की अपनी अपनी मुद्राएं होती हैं। जिन्हें उस देश की सरकार संचालित करती है। उन मुद्राओं पर सरकार की हीं नियंत्रण होती है। लेकिन क्रिप्टोकरेंसी को एक ऐसे वित्तीय लेन-दे...