- लाल किला मैदान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन - 20,000 से अधिक लोगों ने की योग साधना - ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान एवं भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के सौजन्य से हुआ आयोजन नई दिल्ली, 21 जून 2026 ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान एवं भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक लाल किला मैदान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस आयोजन में 20,000 से अधिक लोगों ने सम्मिलित होकर योग साधना की और एक स्वस्थ, तनाव मुक्त एवं आध्यात्मिक जीवन शैली अपनाने का संकल्प लिया। - योग: एक सम्पूर्ण जीवन शैली कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मंच पर विराजमान 108 ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा उपस्थित जनसमूह को योग का मार्गदर्शन प्रदान करना रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री माननीय प्रवेश वर्मा ने अपने संबोधन में कहा, "योग हमें आत्मा की यात्रा का गहन बोध कराता है और शांति के मूल मंत्र से स्वयं की पहचान कराता है। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के साथ उनका दशकों पुराना आत्मीय संबंध है।" राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड (NMPB),...