संदेश

नवंबर, 2024 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सीईओ राउंड टेबल और द डिप्लोमैटिक नाइट" का सफल आयोजन

"सीईओ राउंड टेबल और द डिप्लोमैटिक नाइट" ने वैश्विक व्यापार, वाणिज्य और संस्कृति के लिए नए मील के पत्थर स्थापित किए नई दिल्ली, 30 नवंबर 2024 – द डिप्लोमैटिक क्लब (टीडीसी), नई दिल्ली ने अपने प्रमुख कार्यक्रम "सीईओ राउंड टेबल कॉन्फ्रेंस और द डिप्लोमैटिक नाइट" का सफल आयोजन 29 नवंबर 2024 को प्रतिष्ठित आनंद निकेतन क्लब में किया। माननीय अध्यक्ष राजदूत दीपक वोहरा, ग्लोबल प्रेसिडेंट डॉ. मुरली देवरभोटला, और सचिव-जनरल डॉ. तसनीम शरीफ के नेतृत्व में आयोजित इस शाम में 50 से अधिक राजदूतों, विदेशी राजनयिकों, 140 से अधिक भारतीय कॉरपोरेट सीएक्सओ, और दक्षिण कोरिया, रूस, दुबई आदि से आए विदेशी प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम ने वैश्विक व्यापार और जन राजनय पर सार्थक संवाद को बढ़ावा दिया। कार्यक्रम की मुख्य विशेषताएँ: 1. सीईओ राउंड टेबल चर्चा: राजदूतों और सीईओ ने वैश्विक व्यापार अवसरों, वैश्विक दक्षिण में भारत की भूमिका, और आर्थिक विकास व व्यापार साझेदारी में कूटनीति की भूमिका पर विचार-विमर्श किया। 2. टीडीसी चैप्टर्स का उद्घाटन: जापान और जर्मनी में टीडीसी के नए चैप्टर्स का शुभारंभ ...

डर और भय मनुष्य के सबसे बड़े शत्रु - बीके शिवानी

 डर और भय मनुष्य के सबसे बड़े शत्रु - बीके शिवानी - भारतीय सेना एवं सुरक्षा बलों के लिए आयोजित तीन दिवसीय सेल्फ एम्पावरमेंट कार्यक्रम का समापन - अधिकारियों एवं जवानों सहित 500 से भी अधिक लोग हुए सम्मिलित 24 नवम्बर 2024, गुरुग्राम शरीर के साथ-साथ मन की एक्सरसाइज़ बहुत जरूरी है। मन की एक्सरसाइज़ न होने के कारण मन दूसरों के व्यवहार से जल्दी प्रभावित होता है। उक्त विचार सुप्रसिद्ध प्रेरक वक्ता बीके शिवानी ने भारतीय सुरक्षा बलों के लिए आयोजित कार्यक्रम में व्यक्त किए। ब्रह्माकुमारीज़ के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में सेल्फ एंपावरमेंट विषय पर तीन दिवसीय डायलॉग में उन्होंने ये बात कही। उन्होंने कहा कि अपने मन के विचारों के निर्माता हम स्वयं हैं। चिंता भी वास्तव में एक सोच है। सोच हमारी खुद की ही च्वाइस है। एक शक्तिशाली मन ही चिंता मुक्त हो सकता है। कमजोर मन छोटी सी बात से भी घबरा जाता है। डर और भय मनुष्य आत्मा के सबसे बड़े शत्रु हैं। जो मन में विचारों की गति को बढ़ा देते हैं। - बीके शिवानी ने कहा कि हमें सभी के लिए अच्छा सोचना है। क्योंकि जो हम दूसरों को देते हैं वही लौटकर आता है। कोई भी बात हम...

आध्यात्मिकता बनाती है जीवन यात्रा को बेहतर और सुगम

- आध्यात्मिकता बनाती है जीवन यात्रा को बेहतर और सुगम - भारतीय सेना एवं सुरक्षा बलों के अधिकारियों तथा जवानों के लिए तीन दिवसीय सेल्फ एंपावरमेंट कार्यक्रम का शुभारम्भ - ब्रह्माकुमारीज़ के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में हुआ आयोजन - कार्यक्रम में सेना एवं सुरक्षा बलों के अधिकारियों तथा जवानों सहित 450 से भी अधिक लोगों ने की शिरकत 23 नवम्बर 2024, गुरुग्राम आध्यात्मिकता हमारी जीवन यात्रा को बेहतर और सुगम बनाती है। उक्त विचार लेफ्ट. जनरल, डी.जी. बीआरओ, रघु श्रीनिवासन ने व्यक्त किए। उन्होंने ये बात ब्रह्माकुमारीज़ के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में सेना एवं सुरक्षा बलों के अधिकारियों तथा जवानों के लिए आयोजित कार्यक्रम में कही। संस्था के सुरक्षा सेवा प्रभाग द्वारा सेल्फ एंपावरमेंट विषय पर आयोजित डायलॉग के उद्घाटन सत्र में बोलते हुए उन्होंने कहा कि आध्यात्मिकता में सामाजिक हित स्वतः ही समाया हुआ है। लेफ्ट. जनरल श्रीनिवासन ने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ से उनका काफी पुराना संपर्क है। उनके पिताजी भी नौसेना अधिकारी के रूप से संस्था के मुख्यालय माउंट आबू गए थे। उन्होंने कहा कि यहां आने से ही एक नई ऊर्जा का संचार...

छठ पूजा सहयोग राशि को बंद किया जाए

 छत्तरपुर ,नई दिल्ली  लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा के सहयोग राशि में गड़बड़ी हो रही है इसलिए जितेंद्र कुशवाहा ने दिल्ली सरकार से अनुरोध किया है कि छठ पूजा सहयोग राशि को बंद किया जाए।  आयोजकों का कहना है कि दिल्ली सरकार जो भी सहयोग राशि प्रदान किया जाता है वह सहयोग राशि आयोजको नहीं मिलता है अधिकारियों की मिलीभगत के कारण बहुत ही कम सही राशि दिया जाता है, जो कि आयोजकों को ऊंट के मुंह में जीरा का फोरन जैसा होता है जिसके कारण आयोजकों को छठ पूजा आयोजन में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।  जितेंद्र कुशवाहा ने दिल्ली सरकार से मांग किया है कि छठ पूजा सहयोग राशि में हो रहे गड़बड़ी की जॉच किया जाए और तत्काल प्रभाव से सहयोग राशि बंद किया जाए और दोषी  अधिकारियों को उचित कार्रवाई की जाए।  जितेंद्र कुशवाहा ने कहा है कि लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा एक पवित्र पर्व है जिसको कुछ लोगों के साथ मिलकर सहयोग राशि के करण  अपवित्र किया जा रहा है, जो कि पूर्वांचल समाज व  लोक आस्था का महापर्व छठ पूजा में आस्था रखने वाले लोगों के साथ धोखा हो रहा  है।   जितेंद्र कुश...

विज्ञान भवन,नई दिल्ली में दो दिवसीय आयुषकॉन-2024 कॉन्फ्रेंस सफलतापूर्वक सम्पन्न

 विज्ञान भवन,नई दिल्ली में दो दिवसीय आयुषकॉन-2024 कॉन्फ्रेंस सफलतापूर्वक सम्पन्न   विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयुष्मान  द्वारा आयुषकॉन-2024 का भव्य आयोजन किया गया, जिसका विषय  था- विकसित भारत का आधार:आयुष से आरोग्य । इस आयोजन का उद्घाटन  तेलंगाना  के राज्यपाल महामहिम श्री जिशनु देव वर्मा जी ने किया।  इस आयोजन के उद्घाटन सत्र में जदयू के वरिष्ठ नेता  श्री के. सी. त्यागी जी, रामकृष्ण मिशन आश्रम नई दिल्ली के सचिव स्वामी सर्वालोकनंद जी, राज्य सभा सांसद श्री राम चंद्र जांगड़ा जी, इंटेग्रेटेड आयुष काउंसिल के अध्यक्ष डॉ शिष्टा नड्डा बसु जी, सीसीआरवाईएन,आयुष मंत्रालय  के निदेशक डॉ राघवेंद्र राव जी उपस्थित रहे। उद्घाटन वक्तव्य में आयुष्मान  के संयोजक डॉ.विपिन कुमार जी ने मंच पर उपस्थित सभी विशेष अतिथियों को शॉल एवं प्रशस्ति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने स्वागत भाषण में महामहिम श्री जिशनु देव वर्मा, जदयू के वरिष्ठ मंत्री श्री के. सी. त्यागी जी, रामकृष्ण मिशन आश्रम नई दिल्ली के सचिव स्वामी सर्वालोकनंद जी, राज्य सभा सांसद श्री राम चंद्र जां...