Chandrayan-3 की सफलता पर ISRO का आभार
संजय चोपड़ा की अगवाई में चंद्रयान की सफलता से उत्साहित सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पैदल मार्च निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जताया आभार।
हरिद्वार 24 अगस्त, चंद्रयान 3 की सफलता से उत्साहित सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने पूर्व मंडी अध्यक्ष, भाजपा नेता संजय चोपड़ा के नेतृत्व में बिरला चौक से चंडी चौराहे तक शंखनाद करते हुए घंटे- घड़ियाल बजाकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए पैदल मार्च निकालकर संयुक्त रूप से चंद्रयान टीम के सभी अधिकारियों व कर्मचारियों को शुभकामना देते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।
इस अवसर पर पूर्व मंडी अध्यक्ष, भाजपा के वरिष्ठ नेता संजय चोपड़ा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में चंद्रयान की सफलता का श्रेय केंद्र की भाजपा सरकार को जाता है जिस प्रकार से चंद्रयान का संचालन करने वाली टीम का उत्साह वर्धन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किया जाता रहा है आज भारत देश का नाम एक बार फिर विश्व में एक बहुत बड़ी उपलब्धि के साथ हुआ है। संजय चोपड़ा ने कहा देश का तिरंगा चांद आसमान पर स्थापित किए जाने से प्रत्येक भारतीय अपने आप को गौरवान्वित महसूस कर रहा है आज सामाजिक संगठनों की और से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी केंद्र सरकार चंद्रयान वैज्ञानिक टीम को शुभकामना देते हुए आभार प्रकट कर धन्यवाद ज्ञापित किया जाता है।
केंद्रीय फिल्म सेंसर बोर्ड के पूर्व सदस्य आलोक मिश्रा ने कहा चंद्रयान की सफलता से आने वाले दिनों में देश की तकनीकी रूप से और विकास करेगा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जो कहा वह करके दिखाया देश दुनिया में चंद्रयान की सफलता से देश को एक और नई पहचान के साथ आगे बढ़ाया है।
चंद्रयान की सफलता से उत्साहित पैदल मार्च निकालकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों में लघु व्यापारी नेता मनोज कुमार मंडल, विक्रम यूनियन महासंघ के प्रवक्ता आदेश पंडित, चौकीदार संगठन के मानसिंह, मोहनलाल, उत्तराखंड विकास मंच के पंडित मनीष शर्मा, टेंपो यूनियन के वीरेंद्र पुरी, अनिल पुरी, श्रमिक कल्याण परिषद के कुमार सिंह मंडवाल, चंदन सिंह रावत, सचिन राजपूत, अनु कश्यप, जय सिंह बिष्ट, जोगेंद्र सिंह, अतुल कुमार, जयदीप, ललित, गौरव चौहान, प्रकाश सिंह, राजकुमार, अशोक शर्मा, नईम सलमानी, सोनू, ओमप्रकाश कालियन आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें