News

पीएम मोदी ने कहा,हमारी सोच देश की एक हजार सालों की नींव को मजबूत करने वाली हैं।


"देश में बड़े स्तर पर काम हो रहे हैं

स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्र को सम्बोधित करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी Reform Perform and Transform का सूत्र दिया। पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा, "भारत में मैं मेरे देशवासियों का इसलिए भी अभिनन्दन करता हूँ क्योंकि मेरे देशवासियों में एक नीर क्षीर विवेक का सामर्थ्य है, समस्याओं की जड़ों को समझने का समार्थ्य है और इसीलिए 2014 में मेरे देशवासियों ने 30 साल के अनुभव के बाद तय किया कि देश को आगे ले जाना है तो स्थिर सरकार चाहिए, एक मजबूत सरकार चाहिए, पूर्ण बहुमत वाली सरकार चाहिए और देशवासियों ने एक स्थिर और मजबूर सरकार बनायी।


और तीन दशकों तक जो अनिश्चतता का कालखण्ड था, जो अस्थिरता का कालखण्ड था, जो राजनीतिक मजबूरियों से देश जकड़ा हुआ था, उससे मुक्ति मिली। मेरे परिवार जनों, आज देश के पास आज एक ऐसी सरकार है जो सर्वजन हिताय और सर्वजन सुखाय, देश के संतुलित विकास के लिए समय का पल-पल और जनता की पाई-पाई जनता की भलाई के लिए लगा रही है।" पीएम मोदी ने बताया कि केंद्र सरकार नेशन फर्स्ट, राष्ट्र प्रथम, के सिद्धान्त के तहत सभी निर्णय लेती है। पीएम मोदी ने कहा, "देश में बड़े स्तर पर काम हो रहे हैं लेकिन मैं कहना चाहूँगा कि 2014 में आपने एक मजबूत सरकार बनायी और मैं कहता हूँ कि 2014 में और 2019 में आपने एक ऐसी सरकार फार्म की तो मोदी में रिफार्म करने की हिम्मत आयी।

जब मोदी ने एक के बाद एक रिफार्म किए तो मेरे ब्यूरोक्रेसी के लोग, मेरे लाखों हाथ-पैर हिन्दुस्तान के कोने-कोने में सरकार के हिस्से के रूप में काम कर रहे हैं उन्होंने परफार्म करने की जिम्मेदारी बखूबी निभाया और जनता जनार्दन जुड़ गयी तो वो ट्रांसफार्म होता भी नजर आ रहा है। इसलिए रिफार्म, परफार्म, ट्रांसफार्म ये कालखण्ड अब भारत के भविष्य को गढ़ रहा है। हमारी सोच देश की उस ताकतों को बढ़ावा देने को जो आने वाले एक हजार सालों की नींव को मजबूत करने वाली हैं।"


ब्रह्माकुमारीज के ओम रिट्रीट सेंटर में स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष में फहराया गया तिरंगा -

राष्ट्र के उत्थान के लिए कर्तव्यनिष्ठ होना जरूरी - आशा दीदी

3डी रंगोली में उकेरा भारत के मानचित्र पर राष्ट्रीय ध्वज


15 अगस्त 2023, गुरुग्राम

ब्रह्माकुमारीज के गुरुग्राम, भोराकलां स्थित ओम शांति रिट्रीट सेंटर में 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा हर्षोल्लास से फहराया गया। घर-घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत आयोजित

 कार्यक्रम में बोलते हुए ओआरसी की निदेशिका आशा दीदी ने कहा कि भारत कोई जमीन का टुकड़ा नहीं बल्कि आदर्शों की भूमि है। भारत एक ऐसा देश है, जिसने विश्व को वसुधैव कुटुंबुकम का संदेश दिया। 

उन्होंने कहा कि ये न सोचें कि देश ने हमें क्या दिया, बल्कि ये सोचें कि हमने देश के लिए क्या किया। ये हमारे लिए बड़े गौरव की बात है, जो हमने भारत भूमि पर जन्म लिया। उन्होंने कहा कि किसी भी राष्ट्र के उत्थान के लिए कर्तव्यनिष्ठ होना बहुत जरूरी है।



 अगर हमारे वीर सपूत मां भारती के लिए अपने प्राणों की आहुति नहीं देते तो शायद हम आज आजादी की हवा में सांस नहीं ले पाते। उन्होंने कहा कि अब हम सभी का दायित्व है कि देश की एकता और अखंडता को अक्षुण रखें। वास्तव में देखा जाए तो मनोविकारों से मुक्त होना ही असली स्वतंत्रता है।



अलग-अलग दालों से बनाई गई तिरंगा रंगोली -


इस अवसर पर बीके सचिन ने अलग-अलग दालों के माध्यम से बहुत सुंदर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे की 3डी रंगोली बनाई। 6*12 फिट आकार के भारत के मानचित्र के ऊपर तिरंगा बनाया गया। 29 घंटे के अथक प्रयास के बाद बीके सचिन ने रंगोली को पूर्ण स्वरूप प्रदान किया।



रंगोली में प्रमुख रूप से ऑर्गेनिक कलर के रूप में चावल, मिर्ची, कोयला, मूंग, मसूर, उड़द तथा अन्य दालों को मिलाकर 11 किलोग्राम सामग्री का उपयोग किया गया। बीके सचिन स्वतंत्रता और गणतंत्र दिवस के साथ-साथ अनेक धार्मिक अवसरों पर भी आकर्षक रंगोली बनाते हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे तेजी से पैसे कमाने के कुछ तरीके जानें

स्वदेशी बनाम विदेशी और भारतीय आर्थिक एवं कृषि आत्मनिर्भरता

शिव ध्वज फहराकर सबने की बुराइयों से मुक्त होने की प्रतिज्ञा