IGNOUCTSA का गठन किया गया

 इग्नू के कुलपति ने किया इग्नू कंप्यूटर एंड टेक्निकल स्टाफ एसोसिएशन का शुभारंभ


नई दिल्ली  । 

इग्नू मुख्यालय स्थित श्री राधा कृष्णन सभागार में नव गठित संगठन इग्नू कंप्यूटर एंड टेक्निकल स्टाफ एसोसिएशन का शुभारंभ इग्नू के माननीय कुलपति प्रो. नागेश्वर राव द्वारा किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत वृक्षारोपण कर किया गया। वृक्षारोपण इग्नू के समकुलपति प्रो. किरण हजारिका, समकुलपति प्रो. मनरूप सिंह मीणा, कुलसचिव (प्रशासन)  डॉ आलोक चौबे, कुलसचिव (विद्यार्थी मूल्यांकन प्रभाग) डॉ विद्या भूषण नेगी, इग्नू सीटीएसए के अध्यक्ष कुंज बिहारी लाल, उपाध्यक्ष संदीप मैनी एवं महामंत्री योगिता कादियान द्वारा किया गया। 

मुख्य अतिथि इग्नू के माननीय कुलपति प्रो नागेश्वर राव का स्वागत अंगवस्त्रम, तुलसी का पौधा, गुलदस्ता, श्रीरामचरितमानस एवं श्रीमद्भागवत गीता से संगठन के पदाधिकारियों द्वारा किया गया। अन्य सम्मानित अतिथियों को श्रीमद्भागवत गीता देकर सम्मानित किया गया। 

अपने वक्तव्य में माननीय कुलपति ने कहा कि जिस सकारात्मकता के साथ इस संघ की शुरुआत हुई है मैंने अपने पूरे कार्यकाल में ऐसी सकारात्मकता नहीं देखी। इस संघ का उद्देश्य इग्नू प्रथम है यह अनुकरणीय है। आप सबों के सहयोग से ही यह विश्वविद्यालय यहाँ तक पहुंचा है। आप सबों के मेहनत के बदौलत ही हम और आगे नित नए कृतिमान स्थापित करेंगे। 

इग्नू कुलसचिव (प्रशासन) ने संघ के क्रियाकलापों की भूरी भूरी प्रशंसा की और यथा संभव सहयोग का आश्वासन दिया। 

आगत अतिथियों का स्वागत संस्थापक अध्यक्ष कुंज बिहारी लाल ने किया और धन्यवाद ज्ञापन संस्थापक महामंत्री योगिता कादियान ने किया। मंच का संचालन कोषाध्यक्ष सह पी.आर.ओ. संजीव कुमार मुकेश ने किया। इस अवसर पर बबिता चढ्ढा, दीपाली ग्रोवर, ममता खन्ना, वीणा चौहान, सुषमा तांगड़ी, अंजू शर्मा गीता शर्मा, ओम शिव, अमित कुमार, तिलक राज रोहिल्ला, चंदन मेहता, उपेंद्र कुमार, मनीष कुमार, मनोज कुमार सहित कई विद्यापीठों के निदेशक, प्रभाग के कुलसचिव, यूनिट एवं सेल के निदेशक सहित कई प्राध्यापक व अधिकारी उपस्थित थे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे तेजी से पैसे कमाने के कुछ तरीके जानें

स्वदेशी बनाम विदेशी और भारतीय आर्थिक एवं कृषि आत्मनिर्भरता

शिव ध्वज फहराकर सबने की बुराइयों से मुक्त होने की प्रतिज्ञा