चले चले चले विश्व विख्यात पवित्र तीर्थ स्थल श्री क्षेत्र खाटू श्यामजी

 चले चले चले विश्व विख्यात पवित्र तीर्थ स्थल श्री क्षेत्र खाटू श्यामजी मंदिर, जीला सीकर, राजस्थान ....


पद्मश्री डॉ सुभाष पालेकर गुरुजी का तीन दिवसीय निवासी आत्मनिर्भार किसान परिवार आत्मनिर्भर भारत इस विषय पर प्रशिक्षण शिबीर सिर्फ

हिन्दी भाषा में .....


ता 4 , 5  ,6 अक्तूबर 2024 , शुक्रवार शनिवार और रविवार 

सुबह 9.00 से लेकर श्याम 8.00 तक

आयोजक... जमनालाल कानीराम बजाज ट्रस्ट, सीकर

बजाज उद्योग समूह के सामाजिक दायित्व निधी corporate social responsibility funds के अंतर्गत यह शिबीर होने जा रहा हैं।


शिबीर स्थान.... वृंदावन धाम धर्मशाला 

  ,श्री शाम सत्संग मंडल समिति ट्रस्ट, HP पेट्रोल पंप के सामने, श्री क्षेत्र खाटू श्यामजी, तहसील राताराम गढ़ जी सीकर राजस्थान 


प्रवेश शुल्क आप नीचे दिए बैंक अकाउंट पर ऑनलाइन भेज सकते हैं, अथवा बैंक ड्राफ्ट के रूप में रजिस्टर पोस्ट डाक अथवा कुरियर द्वारा अथवा मनी ऑर्डर द्वारा सबसे निचे दिए संपर्क नंबर को फोन करके उनके द्वारा दिए पत्तेपर भेज सकते हैं। भेजते समय आपका नाम पत्ता आधार कार्ड न और वॉट्स ऐप नंबर भी भेजना है।


विषय ...

1) 

सुभाष पालेकर कृषि के माध्यम से एक एकड़ पालेकर फूड फॉरेस्ट पंच स्तरीय मॉडल कैसे खडा करे?एक एकड़ पंच स्तरीय गन्ना केला पपिता हल्दी अदरक मिर्च इन सह फसलों से मिश्रित गन्ना जंगल मॉडल कैसे खडा करे और उसके द्वारा पारिवारिक भोजन एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता कैसे प्राप्त करें? आने वाले रबी मौसम में पंच स्तरीय गेहूं चना मसूर मटर मेथी धनिया जीरा सरसो हरी सब्जियां कंद मूली गाजर बीट आदि बहु विविध मिश्रित गेहूं फसल मॉडल कैसे खडा करे? जंगली जानवरों से होने वाले फसल नुकसान से बचने के लिए खेत के सीमा पर न्यूनतम लागत की आर्थिक उत्पादक जैविक बाड live fencing कैसे खड़ी करे ?. इन सभी मॉडल द्वारा उस एक एकड़ मॉडल से पारिवारिक भोजन आत्मनिर्भरता एवं पारिवारिक आर्थिक आत्मनिर्भरता और उसके माध्यम से देश की आत्मनिर्भता प्राप्त करके पहले साल में प्रति एकड़ 1.5 लाख रुपए शुद्ध लाभ, दो साल के बाद प्रति एकड़ तीन लाख रुपए शुद्ध आय, और छह साल के बाद प्रति एकड़ छह लाख रुपए आर्थिक आय प्राप्त करने के उद्धिस्ट aim सामने रखकर उसे प्राप्त करने के लिए क्या कर सकते हैं, उसके बारे में पुरा तकनीक विस्तार से बताया जाएगा। यह फलाशा नहीं हैं, उद्ध्येष target हैं, उसे पूरा करने की कोशिश सुभाष पालेकर कृषि करने वाले किसानों की है और उस में वे सफल हुए है, हमारे मॉडल खड़े है, आप आकर देख सकते है।

2) सौ प्रतिशत स्वदेशी सुभाष पालेकर कृषि तकनिक क्या है, उसका दर्शन, मूल्य और तन्त्र क्या हैं? वह प्रचलित अन्य विदेशी रासायनिक खेती, विदेशी परमपरागत गो आधारित खेती, विदेशी जैविक खेती organic farming, वैदिक खेती, योगिक खेती, फुकुओका प्राकृतिक खेती, बायोडायनामिक खेती,गो कृपा अमृतम कृषि,और अन्य सभी कृषि पद्धतियों से पूरी तरह भिन्न कैसी हैं ?

3) तथाकथित प्राकृतिक खेती नाम का कोई भी कृषि तकनीक natural farming technique दुनियामे कही भी अस्तित्व में नहीं हैं, वह एक बहुत बड़ा झूठ छल कपट, ठगी है? कैसे? सम्पूर्ण वैज्ञानिक विश्लेषण। सुभाष पालेकर कृषि को प्राकृतिक खेती यां गो आधारित प्राकृतिक खेती कहने वाले झूठे छल करने वाले किसान विरोधी लोग सौ प्रतिशत झूठ बोलकर देश को ,दुनिया को और किसानों को कैसे गुमराह कर रहे हैं? वास्तविक विश्लेषण।

4) सुभाष पालेकर कृषि में बिना कोई गोबर खाद , बिना कोई रासायनिक खाद, बिना कोई जैविक कंपोस्ट खाद और वर्मी कम्पोस्ट,बिना पंच गव्य खाद एवम वेस्ट डिकंपोजर खाद, बिना कोई गो कृपा अमृतम, बिना कोई अन्य सभी खाद डाले, बिना जहरीले कीट नाशी दवाओं का उपयोग किए, बिना कोई फफूंद नाशी दवाओं का उपयोग किए, बिना संकर बीज यां जन्नुक रूपांतरित genetically modified बीज का उपयोग किए, ....सिर्फ दस प्रतिशत पानी देकर .....सिर्फ एक देशी गोमाता के और देशी बीजों के उपयोग से पंधरा से तीस एकड़ खेती सुभाष पालेकर कृषि में बिना उत्पादन घटाए न्यूनतम लागत मूल्य पर कैसे होती हैं? आपके सामने पूरा सौ प्रतिशत सत्य विज्ञान बताया जाएगा।

5) मानव को मृत्यू के तरफ ले जानेवाले कर्करोग (कैंसर ), मधुमेह( diabetes), उच्च रक्तचाप ( high blood pressure), ह्रदय रोग ( heart attack), कोरोना जैसी भयावह जानलेवा बीमारियों से हमारे शरीर को दूर रखने के लिए आवश्यक सर्वोत्तम दवा के रूप में सुभाष पालेकर कृषि से पैदा जहर मुक्त, पोषण मूल्यों से समृद्ध, स्वादिष्ट, औषधि, विम्ल धर्मी alkaline, ग्लूटेन मुक्त, फाइबर समृद्ध भोजन की आवश्यकता क्यो है, इस मॉडल में उगाकर उसे कैसे प्राप्त करें? 

5) वैश्विक तापमान वृद्धि और जल वायु परिवर्तन, साथ में नकली बुद्धिमता artificial intelligence इन दोनो भस्मासूरो से मानव समेत समस्त सजीव सृष्टि को बचाने के सृजन शील अहिंसक संवैधानिक रचनात्मक कार्य में सुभाष पालेकर कृषि की क्या भूमिका है? 

6) विश्व व्यापार संगठन, लुटेरी बाजार नियंत्रण व्यवस्था, किसान विरोधी आयात निर्यात नीति, लुटेरी साहुकारी पूंजी केंद्रित व्यवस्था, प्राकृतिक आपदाएं और शोषणकारी विदेशी कृषि तकनीक ...इन भस्मासूरो से खेती और किसानों को सदा के लिए दूर रखने के लिए सुभाष पालेकर कृषि जन आन्दोलन के माध्यम से उत्पादक किसान से सीधे शहरी उपभोक्ताओं तक घर में प्रक्रिया किए जहरमुक्त पोषण मूल्यों से समृद्ध औषधि खाद्य पदार्थों की मध्यस्थ मुक्त दलाल मुक्त बिचोला मुक्त और कंसल्टेंट मुक्त बिक्री व्यवस्था कैसी खड़ी करे ? अनुभवजन्य कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे।

7) सुभाष पालेकर कृषि जन आन्दोलन में देशी बीज और देशी गाय का क्या महत्व है, दोनो को उनके हो रहे विनाश से कैसे बचाया जाए, उनके देशी किस्मों का संकलन और वृद्धि, उनकी सीधे चयन पद्धति  strait line selection से नई चयनित किस्म कैसे विकसित करे, गो वंश को कैसे समृद्ध करे? कृति कार्यक्रम प्रस्तुत किए जायेंगे। 


तीन दिन का प्रति व्यक्ति प्रवेश शुक्ल, जिसमे पुरे तीन दिन का चाय नाश्ता मध्यान्ह भोजन, सायंकालीन भोजन ,निवास, पैड पेन , प्रशिक्षण, पेयजल सामिल है ... तीन दिन का प्रति व्यक्ति.500 रूपए, 800 रूपए और 1000 रूपए 

निवास की रूम व्यवस्था के अनुसार प्रशिक्षणार्थी के तीन गुट किए है ...

1) गुट न एक में प्रति व्यक्ति तीन दिन का कुल प्रवेश शुल्क 500 रुपए, जिसमे निवास की व्यवस्था पचास बेड के हाल dormitory में होगी। भोजन नाश्ता सब के लिए समान होगा

2) गुट न दो में प्रति व्यक्ति तीन दिन का कुल प्रवेश शुल्क 800 रूपए होगा, जिसमे वातानुकूलित एसी छह बेड का रूम होगा, भोजन नाश्ता सब के लिए समान होगा। 

3) गुट न तीन में प्रति व्यक्ति तीन दिन का कुल प्रवेश शुल्क 1000 रूपए होगा, जिसमे वातानुकूलित एसी चार बेड का रूम होगा, नाश्ता भोजन सभी गुटो के लिए समान होगा।


प्रवेश शुल्क ऑनलाइन भरने के लिए बैंक अकाउंट नम्बर ....

Account no.. JAMANALAL KANIRAM BAJAJ TRUST 

Account no..

01600110005019

A/ C Type saving

Bank name...UCO Bank,

Branch...TAPADIYA BAGICHI ,Station Road, Sikar ..332001

IFSC code .....

UCBA0000160

MCR code.  332028002


इस बैंक अकाउंट में प्रवेश शुल्क ऑनलाइन भेजकर तुरंत बैंक डिटेल्स की स्क्रीन शॉट लेकर नीचे दिए संपर्क नंबर पर भेजना है और अपना पंजीयन registration जितना जल्दी हो, तुरंत कीजियेगा। साथ में हिंदी या अंग्रेजी में आपका नाम, पत्ता, परिचय ,वॉट्स ऐप मोबाइल नंबर, निवास का कौन सा गुट चाहिए, लिखकर नीचे दिए नंबर पर लिखकर भेजना है । अगर प्रवेश शुल्क समूह में भेजना चाहते हैं तो सब के नाम पत्ते और उनके वॉट्स ऐप मोबाइल नंबर भेजना है। 

सूचना...

आप सामिल होने वाले सभी को शिबीर के लिए ता 3 अक्टूबर को श्याम तक खाटू श्याम पहुंचना है। वहा ट्रेन से आने के लिए जयपुर शहर को उतरना है, जयपुर से खाटू श्याम आने के लिए दिन रात बसें निरंतर निकलती हैं। जयपुर से खाटू श्याम बस अन्तर सिर्फ 45 किलो मीटर है। 

अधिक जानकारी हेतु संपर्क कीजिएगा ...

1) श्री मोहन दोगया  मो नं 

8094019703

2) श्री सुरेन्द्र राजोरिया मो नं 

8094019704

3) श्री संजीव यादव मो नं 

8094019707

4) श्री प्रशांत सतोने मो नं 

8094019789


पद्मश्री डॉ सुभाष पालेकर गुरुजी के द्वारा लिखी हिंदी अंग्रेजी किताबे शिबीर में स्टॉल पर उपलब्ध होंगी। हिन्दी किताबों के लिए संपर्क करे ..

श्री अमोल पालेकर मो नं 

9881646930

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे तेजी से पैसे कमाने के कुछ तरीके जानें

स्वदेशी बनाम विदेशी और भारतीय आर्थिक एवं कृषि आत्मनिर्भरता

शिव ध्वज फहराकर सबने की बुराइयों से मुक्त होने की प्रतिज्ञा