शिबीर में प्रशिक्षित सभी मित्रों, आयोजको और पत्रकारों का हार्दिक आभार।

 पद्मश्री डॉ सुभाष पालेकर 

व्हाट्स एप 9850352745

ता 8 अक्टूबर 2024

साथियों और बहनों ,

राजस्थान के सीकर जिले के श्री खाटू श्याम पवित्र तीर्थ स्थल में ता 4, 5, 6 अक्टूबर 2024 को श्री अपूर्व बजाज जी और बजाज उद्योग समूह के सामाजिक दायित्व निधी प्रमुख CSR Head श्री हरी भाई मोरी जी के संचालन में  जमनालाल कनीराम बजाज फाउंडेशन सीकर के द्वारा पद्मश्री डॉ सुभाष पालेकर गुरुजी का सुभाष पालेकर कृषि विषय पर आयोजित और राजस्थान के राज्यपाल महामहिम श्री हरिभाऊ बागड़े जी, राजस्थान किसान आयोग के अध्यक्ष माननीय श्री सी आर चौधरी जी, राजस्थान के पंचायत राज एवम शिक्षा मंत्री माननीय श्री मदन दिलावर जी,राजस्थान नाबार्ड के मुख्य जनरल मैनेजर, बीकानेर कृषि विश्व विद्यालय के कुलपति इनके कर कमलों द्वारा उद्घाटित तीन दिवसीय निवासी प्रषिक्षण शिबीर बहुत ही सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ । शिबीर में राजस्थान के सभी जिल्हों से और भारत के अन्य पंधरा राज्यो के 1100 किसान, सामाजिक संगठनो के प्रतिनिधी, गैर सरकारी संगठनों के प्रतिनिधी, अध्यात्मिक संघटनो के प्रतिनिधि, नाबार्ड के सभी अधिकारी, बीकानेर कृषि विश्व विद्यालय और जोधपुर कृषि विश्व विद्यालय के कुलपति और वरिष्ठ कृषि वैज्ञानिक, सभी कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक, कृषि विभाग के अधिकारी, सामाजिक कार्यकर्ता, मुक्त पत्रकार, विद्यार्थी सामिल हुए। शिबीर में युवा किसानो की संख्या लक्षणीय थी। राजस्थान के लगभग सभी मुख्य समाचार पत्रों ने और इलेक्ट्रोनिक मीडिया ने पूरे तीन दिन शिबीर की व्यापक प्रसिद्धि दी।

     इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिबीर के अभूतपूर्व सफलता में, श्री अपूर्व बजाज, श्री हरी भाई मोरी जी, जमनालाल कनीराम बजाज फाउंडेशन के सभी कार्यकर्ताओं के समर्पित सेवा भाव ने प्रमुख भूमिका निभाई, उनका भी हार्दिक आभार हम व्यक्त करते हैं। 

       देश के कुछ किसान हित विरोधी भ्रष्ट छल कपटी तत्वों ने लगातार झूठ असत्य बोलकर देश के किसानो के मन में और सरकारों के मन में सुभाष पालेकर कृषि तकनीक के बारे में उनके अपने निजी स्वार्थ के लिए जो भ्रम जानबूझकर फैलाए थे, वे सारे भ्रम इस शिबीर को सुनकर उपस्थित प्रशिक्षणार्थीयो के मन से पूरी तरह निकल गए, उनके विचारों में और आचारों में सौ प्रतिशत सुस्पष्टता आ गई, उन्हे ठीक दिशा मिल गई, और अंतमे सभी उपस्थिति 1100 प्रशिक्षणार्थीयों ने दृढ़ संकल्प लिया की वे अपने खेत में, संस्थाओं के खेतमे किसान परिवार को सम्पूर्ण भोजन एवं आर्थिक आत्म निर्भर बनाने वाले पालेकर फूड फॉरेस्ट पंच स्तरीय मॉडल को खड़ा करने वाले हैं, अपने अपने जिल्ले के हर तहसील में इस मॉडल को खड़ा करेगें।

    शिबीर में प्रशिक्षित सभी मित्रों का, आयोजको का और पत्रकारों का हार्दिक आभार। धन्यवाद।

टिप्पणियाँ