जम के हंसे और मस्त रहे तथा स्वस्थ रहे

 हास्य योगशाला

जम के हंसे और मस्त रहे तथा स्वस्थ रहे 

दिल्ली, पश्चिम विहार स्थित डिस्ट्रिक्ट पार्क में आयोजित “हसो दिल्ली – हास्य योग शिविर” में अंतर्राष्ट्रीय हास्य गुरु जितेन कोही ने हजारों लोगों को ठहाकों के बीच स्वास्थ्य लाभ कराते हुए अनोखे तरीके से योगाभ्यास करवाया। पूरे शिविर में उपस्थित जनसमूह लगातार हँसी से लोटपोट होता रहा और सकारात्मक ऊर्जा से पूरा वातावरण गूंज उठा।


कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शकूर बस्ती के माननीय विधायक करनैल सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि “यदि हम हास्य योग को अपने जीवन का नियमित हिस्सा बना लें तो हमारे स्वास्थ्य लाभ में आश्चर्यजनक सुधार होगा, इन्शुरन्स क्लेम में कमी आएगी और राष्ट्र-निर्माण में भी हमारी भागीदारी मजबूत होगी।” उन्होंने ऐसे आयोजन देशभर में नियमित रूप से होने की आवश्यकता पर बल दिया।


शिविर के पश्चात ज़ीअग्नोसिस लैब एवं थाइरोकेयर द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया, जिसका लोगों ने भरपूर लाभ उठाया। प्रतिभागियों ने बिहार के पारंपरिक व्यंजन लिट्टी-चोखा का भी स्वाद लेकर आयोजन को और यादगार बना दिया।


कार्यक्रम में विभिन्न मंत्रालयों और संस्थाओं से जुड़े बड़ी संख्या में गणमान्य व्यक्तियों ने सहभागिता की, जिनमें प्रमुख रूप से— गृह मंत्रालय से डिप्टी सेक्रेटरी श्री मधुकर पांडेय,गाँधी स्मृति सदन, राजघाट के डायरेक्टर श्री संजीत कुमार,ऊर्जा मंत्रालय के डिप्टी डायरेक्टर श्री शत्रुघ्न मिज़ो,रेल मंत्रालय से चीफ इंजीनियर डॉ. आलोक कुमार,डीडीए के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर श्री के. के. बंसल,अन्न उत्सव परिवार के फाउंडर श्री विमल गोयल,फिल्म डायरेक्टर श्री हिमांशु,एम्स के डॉ. राजीव,डिप्टी कमांडेंट राकेश निखज के साथ अन्य कई विशिष्ट व्यक्तित्व शामिल रहे।


विदित हो कि इस अवसर समस्त योगाचार्यों को विधायक श्री करनैल सिंह ने सम्मानित किया।


यह कार्यक्रम न केवल स्वास्थ्य और हास्य का संगम बना, बल्कि सामाजिक सौहार्द और सकारात्मकता का संदेश देने में भी सफल रहा।

#hashyayoga

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे तेजी से पैसे कमाने के कुछ तरीके जानें

स्वदेशी बनाम विदेशी और भारतीय आर्थिक एवं कृषि आत्मनिर्भरता

शिव ध्वज फहराकर सबने की बुराइयों से मुक्त होने की प्रतिज्ञा