कल्प-तरुह अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम
- राजकीय महाविद्यालय सिद्धरावली में हुआ वृक्षारोपण कार्यक्रम
- ब्रह्माकुमारीज़ एवं डेलॉइट कम्पनी के तत्वाधान में हुआ आयोजन
- कल्प-तरुह अभियान के तहत हुआ कार्यक्रम
- कार्यक्रम के दौरान 200 से भी अधिक पौधे लगाए गए
गुरुग्राम, 12 दिसम्बर 2025
सिद्धरावली, ब्रह्माकुमारीज़ एवं डेलॉइट कम्पनी के तत्वाधान में राजकीय महाविद्यालय में कल्प-तरुह अभियान के तहत वृक्षारोपण हुआ। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के द्वारा वर्ष 2022 से शुरू हुए कल्प-तरुह अभियान के अंतर्गत अब तक 18 लाख से अधिक पौधे लगाए जा चुके हैं। महाविद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में 200 पौधे लगाए गए। अभियान के तहत 6000 वृक्ष अभी तक महाविद्यालय में लगाए जा चुके हैं।
इस अवसर पर ओआरसी की राजयोग शिक्षिका बीके विधात्री ने कहा कि बाहरी पर्यावरण के साथ-साथ हमारे अंदर का वातावरण भी शुद्ध होना जरूरी है। जितना हमारा आंतरिक शुद्धिकरण होगा, उतना ही पर्यावरण पर उसका प्रभाव पड़ता है।
राजकीय महाविद्यालय की प्रधानाचार्य डॉ. गीतिका ने कहा कि प्रकृति को स्वच्छ रखना हमारी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि वृक्षारोपण ही पर्यावरण संतुलन का आधार है। डॉ.गीतिका ने कहा कि हर वर्ष ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा महाविद्यालय में वृक्षारोपण कार्यक्रम होता रहता है।
डेलॉइट कम्पनी के कार्यकारी निदेशक सौरभ आनंद ने कहा कि कम्पनी ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के साथ काफी समय से कल्प-तरुह अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम कर रही है। उन्होंने कहा कि कम्पनी के द्वारा देश के अनेक शहरों में पौधारोपण कार्यक्रम चलाया जा रहा है।
कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के ओम शांति रिट्रीट सेंटर के पदाधिकारियों सहित डेलॉइट कम्पनी के अनेक अधिकारी एवं कर्मचारी सम्मिलित हुए।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें