17 अगस्त को ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा होगा संगम-गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन अभियान का शुभारम्भ


- 17 अगस्त को ब्रह्माकुमारीज़ द्वारा होगा संगम-गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन अभियान का शुभारम्भ

- भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता  मंत्री डॉ. वीरेंद्र कुमार हरी झंडी दिखाकर करेंगे अभियान की शुरुआत

- उसी दिन एक अन्य विशाल रक्तदान अभियान का शुभारम्भ भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री माननीय जेपी नड्डा करेंगे

- ये कार्यक्रम ब्रह्माकुमारीज़ के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में संस्थान के समाज सेवा प्रभाग द्वारा आयोजित होंगे


गुरुग्राम, 13 अगस्त 2025

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के गुरुग्राम स्थित ओम शांति रिट्रीट सेंटर में 17 अगस्त 2025 को दो अभियानों का शुभारम्भ होगा। ये अभियान संस्थान के समाज सेवा प्रभाग द्वारा आयोजित होंगे। पहले अभियान संगम-गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन की शुरुआत हरी झंडी दिखाकर भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्री माननीय डॉ. वीरेंद्र कुमार करेंगे। दूसरे विशाल रक्तदान अभियान की शुरुआत भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री माननीय जे पी नड्डा करेंगे। दोनों कार्यक्रम सुबह 10 से 11 एवं 12 से 1 बजे तक रहेंगे।


ओम शांति रिट्रीट सेंटर के समाज सेवा प्रभाग की संयोजिका राजयोगिनी विजय दीदी ने कहा कि इन अभियानों का उद्देश्य सामाजिक चेतना को जागृत करना है। उन्होंने कहा कि आज समाज में बुजुर्गों की स्थिति बड़ी दयनीय है। उन्हें वो सम्मान नहीं मिलता जिसके वो हकदार हैं। जिन बच्चों के लिए मात पिता अपना पूरा जीवन खपा देते हैं, उन्हें ही एक दिन उनके बच्चे अनाथ आश्रम छोड़ देते हैं। उन्होंने कहा कि आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों के द्वारा ही मानवीय चेतना का विकास होगा। आज व्यक्ति भौतिक विकास को ही असली उन्नति समझ बैठा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे तेजी से पैसे कमाने के कुछ तरीके जानें

स्वदेशी बनाम विदेशी और भारतीय आर्थिक एवं कृषि आत्मनिर्भरता

शिव ध्वज फहराकर सबने की बुराइयों से मुक्त होने की प्रतिज्ञा