- ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान एवं भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के सौजन्य से हुआ आयोजन


- लाल किला मैदान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर भव्य आयोजन

- 20,000 से अधिक लोगों ने की योग साधना

- ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान एवं भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के सौजन्य से हुआ आयोजन


नई दिल्ली, 21 जून 2026

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान एवं भारत सरकार के आयुष मंत्रालय के संयुक्त तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर ऐतिहासिक लाल किला मैदान में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन हुआ। इस आयोजन में 20,000 से अधिक लोगों ने सम्मिलित होकर योग साधना की और एक स्वस्थ, तनाव मुक्त एवं आध्यात्मिक जीवन शैली अपनाने का संकल्प लिया।


- योग: एक सम्पूर्ण  जीवन शैली

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण मंच पर विराजमान 108 ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा उपस्थित जनसमूह को योग का मार्गदर्शन प्रदान करना रहा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री माननीय प्रवेश वर्मा ने अपने संबोधन में कहा, "योग हमें आत्मा की यात्रा का गहन बोध कराता है और शांति के मूल मंत्र से स्वयं की पहचान कराता है। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के साथ  उनका  दशकों पुराना आत्मीय संबंध है।"

राष्ट्रीय औषधीय पादप बोर्ड (NMPB), आयुष मंत्रालय (भारत सरकार) के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ. महेश कुमार दाधीच ने योग के व्यावहारिक पक्ष पर जोर देते हुए कहा, "योग मात्र शारीरिक व्यायाम नहीं, अपितु एक संपूर्ण जीवन शैली है। युक्तियुक्त आहार, उचित व्यवहार, पर्याप्त नींद और कर्म में कुशलता ही एक सच्चे योगी के लक्षण हैं।" भारतीय विदेश सेवा के पूर्व राजनयिक डॉ. दीपक वोहरा ने योग को आत्म-सुधार और आंतरिक उन्नति का सबसे सशक्त मार्ग बताया।


- राजयोग और विशेष सामाजिक पहल

ओम शांति रिट्रीट सेंटर की निदेशिका राजयोगिनी बी.के. आशा दीदी ने ईश्वरीय महावाक्यों से उपस्थित जनसमूह को प्रेरित किया। वहीं, दिल्ली करोल बाग सेवाकेंद्र की निदेशिका राजयोगिनी बी.के. पुष्पा दीदी ने राजयोग के अभ्यास द्वारा सभी को शांति की गहन अनुभूति कराई।


कार्यक्रम के दौरान "गौरवपूर्ण वृद्धावस्था एवं सम्मानित जीवन" विषय पर एक विशेष प्रतिज्ञा भी संपन्न हुई। यह महत्वपूर्ण पहल ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान एवं भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संयुक्त रूप से संचालित की जा रही है।


कार्यक्रम की मुख्य झलकियां

* योगाभ्यास: बी.के. ब्रज भूषण ने योग प्रोटोकॉल के अंतर्गत विभिन्न मुद्राओं और आसनों का सजीव प्रदर्शन और अभ्यास कराया।

* सांस्कृतिक प्रस्तुति: सुप्रसिद्ध गायक हरीश मोयल, बी.के. चाँद और बी.के. हंसी ने योग-गीतों की मधुर प्रस्तुति से पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा और उत्साह से भर दिया।


* गणमान्य उपस्थिति: कार्यक्रम में चांदनी चौक के लोकसभा सांसद श्री प्रवीण खंडेलवाल, NMPB के उप मुख्य कार्यकारी अधिकारी श्री अब्दुल कयूम, राजयोगिनी शुक्ला दीदी, राजयोगिनी चक्रधारी दीदी एवं जर्मनी की वरिष्ठ पत्रकार लेना बॉडवेइन सहित अनेक विशिष्ट अतिथि उपस्थित रहे।


यह भव्य आयोजन योग की प्राचीन भारतीय परंपरा और राजयोग की दिव्य शक्ति का एक अनुपम संगम सिद्ध हुआ, जिसने जनमानस को शारीरिक स्वास्थ्य के साथ-साथ मानसिक शांति और आध्यात्मिक उन्नति का संदेश दिया।


टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे तेजी से पैसे कमाने के कुछ तरीके जानें

स्वदेशी बनाम विदेशी और भारतीय आर्थिक एवं कृषि आत्मनिर्भरता

शिव ध्वज फहराकर सबने की बुराइयों से मुक्त होने की प्रतिज्ञा