15 फरवरी को होगी शिव स्तुति संध्या

15 फरवरी को होगी शिव स्तुति संध्या 

- महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर होगा आयोजन

- गुरुग्राम, सेक्टर 17A के ब्लिस प्रीमियर में होगा कार्यक्रम


गुरुग्राम, 14 फरवरी 2026

ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान द्वारा 15 फरवरी को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर शिव स्तुति संध्या का आयोजन गुरुग्राम के सेक्टर 17A में होगा। सुखराली एनक्लेव के ब्लिस प्रीमियर में आयोजित कार्यक्रम का समय सायं 4 से 7 बजे तक रहेगा। कार्यक्रम का उद्देश्य शिवमय संगीत संध्या द्वारा शिवरात्रि के आध्यात्मिक रहस्य स्पष्ट करना है। एक परमात्मा शिव ही हैं जिनकी पूजा शिवलिंग के रूप में की जाती है। लिंग वास्तव में शिव के ज्योति स्वरूप का प्रतीक है। सभी धर्मों में परमात्मा को ज्योति अथवा प्रकाश के रूप में ही माना जाता है। जिससे ये प्रतीत होता है कि सब धर्मों के लोग ईश्वर को एक ही मानते हैं। कार्यक्रम में ओम शांति रिट्रीट सेंटर के बीके चांद बजाज एवं अन्य गायक कलाकारों द्वारा परमात्मा शिव के कर्तव्यों और गुणों पर आधारित गीत प्रस्तुत किए जाएंगे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे तेजी से पैसे कमाने के कुछ तरीके जानें

स्वदेशी बनाम विदेशी और भारतीय आर्थिक एवं कृषि आत्मनिर्भरता

शिव ध्वज फहराकर सबने की बुराइयों से मुक्त होने की प्रतिज्ञा