विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कहा
विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर किया वृक्षारोपण
12 वें विश्व योग दिवस से पूर्व हरियाणा सरकार के साथ योगा प्रोटोकॉल के तहत किया योगाभ्यास
ब्रह्माकुमारीज़ के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में हुआ योगाभ्यास
5 जून 2025, गुरुग्राम
ब्रह्माकुमारीज़ के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में 12 वें विश्व योग दिवस से पूर्व संस्थान के सदस्यों द्वारा योगाभ्यास किया गया। यह योगाभ्यास ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान के साथ हरियाणा सरकार के प्रोटोकॉल के तहत हुआ। योगाभ्यास के तहत योगासन तथा प्राणायाम की प्रमुख क्रियाएं की गई। हर वर्ष की तरह संस्थान के द्वारा आयुष मंत्रालय के साथ मिलकर विश्व योग दिवस पर संयुक्त कार्यक्रम आयोजित किया जाता है। योगाभ्यास का यह कार्यक्रम ओआरसी के योगा विशेषज्ञ बीके सतीश के निर्देशन में हुआ। कार्यक्रम में संस्थान के 100 से भी अधिक सदस्य सम्मिलित हुए।
एक अन्य कार्यक्रम में संस्थान के द्वारा विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर वृक्षारोपण कार्यक्रम हुआ। संस्थान के गुरुग्राम सेक्टर 15 स्थित ब्रह्माकुमारीज़ पार्क में संस्थान एवं फिनिआ कम्पनी के सहयोग से पौधारोपण किया गया। कार्यक्रम में फिनिया कम्पनी के एमडी भानु प्रताप, कम्पनी सचिव विनीता, साईं वल्लमपति, योगेन्द्र, मोहित एवं अंकित उपस्थित थे। ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान की ओर से बीके साधना, बीके अशोक, बीके सुनील, बीके देशराज एवं अन्य सदस्यों का सहयोग रहा। वृक्षारोपण संस्थान के कल्पतरूह अभियान के तहत किया गया। पिछ्ले 5 वर्षों से चल रहे अभियान के अंतर्गत अभी तक 25 लाख पौधे लगाए जा चुके हैं.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें