प्रतिभा के विकास के लिए ब्रह्माकुमारी संस्थान एक बेहतर मंच
- बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान एक बेहतर मंच - निखिल कुमार
- बच्चों के तीन दिवसीय ग्रीष्मकालीन संस्कार शिविर का समापन
- ब्रह्माकुमारीज़ के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में बच्चों ने किया अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन
- आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों पर दिया गया विशेष जोर
16 जून 2025, गुरुग्राम
ब्रह्माकुमारीज़ के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में बच्चों के लिए आयोजित तीन दिवसीय ग्रीष्मकालीन संस्कार शिविर सम्पन्न हुआ। तीन दिन तक चले कार्यक्रम में विशेष रूप से आध्यात्मिक एवं नैतिक मूल्यों पर जोर दिया गया। कार्यक्रम के अंतिम सत्र में आईसीएमएई, गुरुग्राम के अध्यक्ष सीएमए निखिल कुमार ने बच्चों को सम्बोधित किया। उन्होंने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को उभारने के लिए एक प्लेटफार्म की जरूरत है। जहाँ पर वो अपनी कला को पहचान पाएं। इस प्रकार के अवसर बच्चों में विश्वास पैदा करते हैं। उन्होंने कहा कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्थान बच्चों को एक बहुत ही सुंदर मंच प्रदान कर रहा है। जहाँ पर सिर्फ भौतिक नहीं बल्कि आध्यात्मिक उन्नति का भी सुअवसर मिलता है।
ओआरसी की वरिष्ठ राजयोग शिक्षिका राजयोगिनी विजय दीदी ने भी बच्चों को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि बच्चे जो कुछ भी यहाँ से सीख कर जा रहे हैं, उसे दूसरों के साथ भी साझा करें। ताकि और बच्चों को भी प्रेरणा मिले। उन्होंने कहा कि हर एक अपने जीवन में कोई न कोई लक्ष्य निर्धारित अवश्य करे। क्योंकि जैसा लक्ष्य होता है, वैसे लक्षण स्वतः आते हैं। मोबाइल के उपयोग के विषय में बीके अदिति ने बच्चों को विशेष जानकारी दी।
बच्चों के लिए अनेक प्रतियोगिताओं का भी आयोजन हुआ। जिनमें रचनात्मक चित्रकला, पेंटिंग, क्विज़, वाद-विवाद, मोनो एक्टिंग, नृत्य कला, संगीत कला, वाक कला एवं खेलकूद प्रतियोगिताएं प्रमुख हैं। अंत में विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने अपने अनुभव में कहा कि योग से उनकी एकाग्रता बढ़ी है। उनकी मेमोरी बेहतर हुई है। कई बच्चों ने कहा कि जब से वो योग करते हैं, उनका गुस्सा शांत हो गया। कार्यक्रम में बीके मंजू, बीके रेखा, बीके श्वेता, बीके पारुल, बीके मोनिका एवं संस्थान के अनेक सदस्यों का सहयोग रहा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें