ब्रह्माकुमारीज दिव्यदर्शन केंद्र में स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन

 गुरुग्राम: ब्रह्माकुमारीज दिव्यदर्शन केंद्र में स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन


गुरुग्राम, 3 मई (शनिवार) — सेक्टर 54 सनसिटी स्थित ब्रह्माकुमारीज दिव्यदर्शन केंद्र में शनिवार को एक व्यापक स्वास्थ्य जांच शिविर का सफल आयोजन किया गया, जिसमें 90 से अधिक लोगों ने भाग लिया। यह शिविर ब्रह्माकुमारीज, लायंस क्लब और SRWA (Suncity RWA) के संयुक्त प्रयास से आयोजित किया गया था। शिविर का उद्देश्य स्थानीय निवासियों को नि:शुल्क स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करना और समय रहते बीमारियों की पहचान सुनिश्चित करना था।


इस शिविर में एक्स-रे, ब्लड प्रोफाइल, मौखिक जांच (ओरल स्क्रीनिंग), और कैंसर जांचों सहित महिलाओं एवं पुरुषों की समग्र स्वास्थ्य जांच की गई। इंडियन कैंसर सोसायटी की डॉक्टर्स टीम (Dr Susan Dental n Oral cancers,

Dr Umesh Bhatnagar & Dr Kiran Kukreja) ने पूरी जिम्मेदारी के साथ परीक्षण कार्य को संपन्न किया।


इस आयोजन का समग्र संचालन ब्रह्माकुमारी भावना बहन के मार्गदर्शन में किया गया, जिनकी देखरेख में सेवाधारी भाई-बहनों और स्वयंसेवकों ने सक्रिय रूप से सेवा दी।


ब्रह्माकुमारीज दिव्यदर्शन केंद्र, सेक्टर 54, गुरुग्राम में आयोजित इस शिविर ने न केवल स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कीं, बल्कि लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और मानसिक रूप से संतुलित जीवन जीने की प्रेरणा भी दी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे तेजी से पैसे कमाने के कुछ तरीके जानें

स्वदेशी बनाम विदेशी और भारतीय आर्थिक एवं कृषि आत्मनिर्भरता

शिव ध्वज फहराकर सबने की बुराइयों से मुक्त होने की प्रतिज्ञा