‘आगमन’ कार्यक्रम में विश्व प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रो. अनिल डी. सहस्रबुद्धे मुख्य अतिथि होंगे.
प्रो. अनिल डी. सहस्रबुद्धे होंगे ऑप्टिमा ग्लोबल स्कूल के ‘आगमन’ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि
बांका. ऑप्टिमा ग्लोबल स्कूल का शुभारंभ कार्यक्रम ‘आगमन’ 6 अप्रैल को मनाया जाएगा. ‘आगमन’ कार्यक्रम में विश्व प्रसिद्ध शिक्षाविद प्रो. अनिल डी. सहस्रबुद्धे मुख्य अतिथि होंगे.
प्रो. अनिल डी. सहस्रबुद्धे शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अंतर्गत आने वाली देश के तीन सबसे बड़े सरकारी संस्थान NAAC, NBA और NETF के चेयरमैन हैं.
NAAC देश की सभी यूनिवर्सिटी का ग्रेडिंग करता है वहीं NBA देश के सारे टेक्निकल कॉलेज जैसे इंजीनियरिंग कॉलेज, मैनेजमेंट कॉलेज, पॉलिटेक्निक कॉलेज का ग्रेडिंग करता है.
NETF देश मैं शिक्षा के क्षेत्र मैं टेक्नोलॉजी को बढ़ावा देने के लिए काम करता है. प्रोफेसर सहस्रबुद्धे इससे पहले रिकॉर्ड साढ़े सात बर्ष AICTE के चेयरमैन भी थे.
अभी वे भारत सरकार मैं सेक्रेटरी रैंक पर है एवं शिक्षा के क्षेत्र मैं सबसे सीनियर गवर्नमेंट अफसर मैं से एक हैं. साथ ही कई महत्वपूर्ण शैक्षणिक, अनुसंधान और प्रशासनिक पदों पर कार्य कर चुके हैं.
प्रो. अनिल डी. सहस्रबुद्धे ‘आगमन’ कार्यक्रम के दौरान छात्रों को सम्बोधित करेंगे. इस दौरान वें अपने ज्ञान और अनुभव को छात्रों से साझा करेंगे. बांका के लिए बड़े गर्व की बात है की वह बांका के लोगो का मार्ग दर्शन करेंगे
ऑप्टिमा ग्लोबल स्कूल का ‘आगमन’ कार्यक्रम बांका का पहला कार्यक्रम होगा जहां देश के विभिन्न राज्यों से कई शिक्षाविद उपस्थित होंगे. ऑप्टिमा ग्लोबल स्कूल भारत का एकमात्र एवं पहला स्कूल है, जहां 50 से ज्यादा वाइस चांसलर, बड़े-बड़े कॉरपोरेट और प्रसिद्ध साइंटिस्ट एडवाइजरी बोर्ड में हैं. इस स्कूल का सिलेबस एवं पठन पाठन सामग्री ऑप्टिमा ग्लोबल स्कूल के प्रेसिडेंट प्रोफेसर जी.डी. यादव पद्मश्री से सम्मानित विश्व प्रसिद्ध साइंटिस्ट की देख रेख में बनाया गया है. इस स्कूल में बिहार एंव झारखण्ड का पहला ड्रोन एकेडमी भी खुल रहा है. यहां टेक्नोलॉजी फोकस एजुकेशन को बढावा दिया जा रहा है. इसके लिए रोबोटिक लैब, आर्टिफीसियल इंटेलिजेंस, ड्रोन एकेडमी, हाइपरलूप एंव 3D प्रिंटर की पढाई यहां विशेष रूप से कराई जाएगी. बच्चों के शारीरिक विकास के लिए 3 एकड़ में स्पोर्ट्स एकेडमी बनाया गया है जिसमें क्रिकेट, फूटबाल, वॉलीबॉल, बैडमिंटन. स्केटिंग एवं अन्य खेलों को खेलने की सुविधा होगी.
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें