आत्मनिर्भर किसान, स्वर्णिम भारत की शान विषय पर हुआ कार्यक्रम


- आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका - जगदीश यादव

- किसानों के लिए एक दिवसीय सम्मेलन का  आयोजन

- आत्मनिर्भर किसान, स्वर्णिम भारत की शान विषय पर हुआ कार्यक्रम

- ब्रह्माकुमारीज़ के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में हुआ कार्यक्रम


24 सितम्बर 2024, गुरुग्राम

आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में किसानों की महत्वपूर्ण भूमिका है। उक्त विचार दिल्ली सरकार के ओबीसी आयोग के अध्यक्ष जगदीश यादव ने व्यक्त किए। यह बात उन्होंने गुरुग्राम स्थित ब्रह्माकुमारीज के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में किसानों के लिए आयोजित कार्यक्रम में कही। दादी प्रकाशमणी सभागार में आत्मनिर्भर किसान स्वर्णिम भारत की शान विषय पर उन्होंने कहा कि किसानों के कारण ही हमारा देश आत्मनिर्भर बन सकता है। ब्रह्माकुमारीज़ किसानों के सशक्तिकरण के लिए सराहनीय कार्य कर रही है। ये एक ऐसी संस्था है जो पूरे विश्व में शांति की पुनर्स्थापना के लिए समर्पित है। उन्होंने कहा कि कर्म से ही व्यक्ति महान बनता है।


ओम शांति रिट्रीट सेंटर की निदेशिका राजयोगिनी आशा दीदी ने कहा कि भारत कृषि प्रधान देश है। किसान हमारे देश का गौरव हैं। अध्यात्म इसकी सबसे बड़ी शक्ति है। हमारे मन के शक्तिशाली संकल्प प्रकृति को भी शक्ति प्रदान करते हैं। इसलिए आज कृषि क्षेत्र में यौगिक खेती का महत्व बढ़ रहा है।


कृषि एवं ग्राम विकास प्रभाग की अध्यक्षा राजयोगिनी बीके सरला दीदी ने कहा कि भारतीय संस्कृति सबसे महान है। कृषि को सबसे उत्तम कहा जाता है। लेकिन आज कृषकों की दयनीय स्थिति हो गई। औद्योगीकरण की दौड़ में हमने किसानों को भुला दिया। जो किसान पहले आत्मनिर्भर था, वो किसान आज आत्महत्या कर रहा है। इसलिए आवश्यकता है किसानों के सशक्तिकरण की। ब्रह्माकुमारीज़ का मूल उद्देश्य आध्यात्मिकता के द्वारा किसानों को चरित्रवान बनाना है। साथ ही यौगिक खेती के माध्यम से उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है।


बीके राजेंद्र ने कहा कि अत्यधिक रसायनों के प्रयोग से खेती की उर्वरक शक्ति बहुत कम हो गई है। कृत्रिम खादों के उपयोग से अनेक प्रकार की बीमारियां भी बढ़ रही हैं। इसलिए आज आवश्यकता है, जैविक एवं यौगिक खेती की। ब्रह्माकुमारीज़ संस्था किसानों को यौगिक खेती करने का विशेष प्रशिक्षण दे रही है।


राजयोगिनी राजकुमारी दीदी ने अपना स्वागत वक्तव्य दिया। बीके सुनीता ने राजयोग के अभ्यास से शांति की गहन अनुभूति कराई।


कार्यक्रम में गुरुग्राम, कृषि विभाग के उप निदेशक अनिल कुमार, सुप्रीम कोर्ट की लॉ ऑफिसर दीपिका देशवाल, अशोक फाउंडेशन से अमित टुटेजा एवं बीके सतवीर ने भी अपने विचार रखे।


कार्यक्रम में कलाकारों ने धरती मां की पुकार विषय पर एक सुंदर नाटिका प्रस्तुत की। कार्यक्रम की शुरुआत में मंचासीन वक्ताओं का तिलक, बैज एवं पगड़ी पहनाकर स्वागत किया गया। बीके प्रमिला और बीके विधात्री ने मंच संचालन किया। कार्यक्रम में 2000 से भी अधिक कृषकों  एवं ने लोगों ने शिरकत की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे तेजी से पैसे कमाने के कुछ तरीके जानें

स्वदेशी बनाम विदेशी और भारतीय आर्थिक एवं कृषि आत्मनिर्भरता

शिव ध्वज फहराकर सबने की बुराइयों से मुक्त होने की प्रतिज्ञा