SPK Farmers News

 पद्मश्री डॉ सुभाष पालेकर 

ता 5 अगस्त 2024 सोमवार

आज दोपहर मेरे साथ और बजाज उद्योग के कृषि एवम वर्षा जल संग्रहण प्रकल्प संयोजक संचालक श्री अपूर्व बजाज जी के साथ वर्धा मे बजाज उद्योग समूह के द्वारा प्रदान किए गए कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी फंड   माने उद्योग समूह सामाजिक दायित्व निधी के अंतर्गत विदर्भ के वर्धा जिल्हे में सुभाष पालेकर कृषि से हजारों किसानों को प्रशिक्षित किया गया है, इस कमलनयन बजाज फाउंडेशन के सभी क्षेत्रीय अधिकारियों की और केंद्रीय अधिकारियों की ऑनलाइन मीटिंग आज हुई, जिसमे उनके द्वारा पालेकर फूड फॉरेस्ट पंच स्तरीय मॉडल खड़ा करने का काम जिन्होंने जून से शुरू किया है,उन कुल तीस किसानों की सूची प्रस्तुत की गई, और अन्य उन अनेक किसानो की सूची प्रस्तुत हुई जिन्होंने अकतुंबर से इन मॉडल्स को खड़ा करने का दृढ़ संकल्प लिया है। उन सभी किसानों को इन मॉडल्स खड़ा करने में आई समस्याओं पर और उनके ठोस समाधान पर विस्तार से चर्चा हुई, जिन मॉडल किसानों के पास देशी गाय नही है, उन्हे उन देशी गोमाता की कमलनयन बजाज फाउंडेशन के द्वारा निशुल्क उपलब्धि और देशी बीज उपलब्ध करने का निर्णय लिया गया । साथ में कुछ चुने हुए किसानों के मॉडल खेत के सीमा पर जंगली जानवरों के और सुवारों के खेत में हो रहे प्रवेश एवम आक्रमण को रोकने के लिए अहिंसक जैविक बाड nonviolent live fencing तुंरत खड़ी करने का कृति कार्यक्रम action plan निश्चित किया गया। हो सकता है अगले साल कमलनयन बजाज फाउंडेशन के माध्यम से अकेले वर्धा जिल्ले में एक हजार पालेकर फूड फॉरेस्ट पंच स्तरीय मॉडल खड़े हो । उस तरह का नियोजन हम करने जा रहे हैं। साथ में कमलनयन बजाज फाउंडेशन के माध्यम से राजस्थान के सीकर क्षेत्र में भी अगले साल एक हजार SPK मॉडल्स खड़े करने का नियोजन होगा ऐसा मेरा विश्वास है।

कमलनयन बजाज फाउंडेशन के इस रचनात्मक कार्य से प्रेरणा लेकर इस तरह अन्य उद्योग समूह के CSR fund से इस तरह का रचनात्मक अभियान शुरू हो सकता हैं। उसके प्रयास शुरू हुए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे तेजी से पैसे कमाने के कुछ तरीके जानें

स्वदेशी बनाम विदेशी और भारतीय आर्थिक एवं कृषि आत्मनिर्भरता

शिव ध्वज फहराकर सबने की बुराइयों से मुक्त होने की प्रतिज्ञा