केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा पहुंचे ब्रह्माकुमारी के विशेष कार्यक्रम में
- ब्रह्माकुमारीज महिलाओं द्वारा संचालित विश्व का सबसे बड़ा संगठन - हर्ष मल्होत्रा
- ब्रह्माकुमारीज के विशेष कार्यक्रम में सम्मिलित हुए केंद्रीय राज्य मंत्री माननीय हर्ष मल्होत्रा
11 जुलाई 2024, गुरुग्राम
ब्रह्माकुमारीज महिलाओं द्वारा संचालित विश्व का सबसे बड़ा संगठन है। उक्त विचार केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा, कॉरपोरेट मामलों और सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय, भारत सरकार ने व्यक्त किए।
ब्रह्माकुमारीज के ओम शांति रिट्रीट सेंटर में एक विशेष कार्यक्रम में सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संस्था विश्व बंधुत्व के लिए महान कार्य कर रही है।
माननीय मंत्री जी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी सबका साथ, सबका विकास एवं सबका प्रयास लेकर चल रहे हैं। माननीय मंत्री जी ने कहा कि वास्तव में भारत देश ही विश्व गुरु की पदवी के लायक है।
मंत्री जी ने कहा कि ओआरसी में आने से उन्हें शक्तिशाली आध्यात्मिक ऊर्जा का आभास हुआ। उन्होंने कहा कि राजनीतिक जीवन में होते हुए भी उन्हें सामाजिक सरोकार का अधिक से अधिक ध्यान रहता है।
जिसका असली कारण उनका राष्ट्रीय स्वयं संघ से जुड़े होना है।
माउंट आबू से ब्रह्माकुमारीज की संयुक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी सुदेश दीदी ने कहा कि हम सब आत्माएं एक परमात्मा की संतान होने के नाते आपस में भाई-भाई हैं।
आत्मा के स्वधर्म में स्थित होने से ही हम धार्मिक एवं भाषा के भेदभाव से ऊपर उठ सकते हैं। उन्होंने कहा कि भारत में दैवी संस्कृति थी।
जिसे हम आदि सनातन देवी देवता धर्म के नाम से जानते हैं। लेकिन आज के युग में वो संस्कृति प्रायः लोप हो गई है।
इसलिए कलियुग अंत में परमपिता परमात्मा शिव पुनः अवतरित हो उस आदि सनातन देवी देवता धर्म की स्थापना करते हैं।
कार्यक्रम में संस्था के अतिरिक्त महासचिव राजयोगी बीके बृजमोहन एवं ओआरसी की निदेशिका राजयोगिनी आशा दीदी ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में संस्था के वरिष्ठ पदाधिकारियों सहित अनेक सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम का संचालन बीके हुसैन ने किया।
कैप्शन:- 1. ORC Program में बोलते हुए केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा
2. ORC Program में बोलते हुए राजयोगिनी सुदेश दीदी
3. ORC Program में बोलते हुए राजयोगी बीके बृजमोहन
4. ORC Program में बोलते हुए राजयोगिनी आशा दीदी
5,6. ORC Program में उपस्थित सभा
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें