बच्चों को सिखाई गई योग की बारीकियां
बच्चों को सिखाई गई योग की बारीकियां
14 जून 2024, गुरुग्राम
ब्रह्माकुमारीज के भोराकलां स्थित ओम शांति रिट्रीट सेंटर में तीन दिवसीय बाल व्यक्तित्व शिविर का समापन हुआ। "चलो भरें नई उड़ान" विषय पर आयोजित शिविर में बच्चों को योग की बारीकियां समझाई गई।
बच्चों ने शारीरिक एवं मानसिक स्तर पर आयोजित अनेक प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया। बच्चों ने खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़ चढ़कर भाग लिया। सांस्कृतिक कार्यक्रम के द्वारा भी बच्चों ने अपनी प्रतिभा की अमिट छाप छोड़ी।
आध्यात्मिक सशक्तिकरण पर विशेषज्ञों द्वारा अनेक विषयों की गहरी जानकारी दी गई। ओआरसी की निदेशिका राजयोगिनी आशा दीदी ने कहा कि शिविर का उद्देश्य बच्चों को मूल्यों के प्रति सजग कर उन्हें सशक्त बनाना है।
उन्होंने कहा कि आज के बच्चे कल का भविष्य हैं। बच्चों में अभी से आध्यात्मिक और नैतिक मूल्यों का समावेश उन्हें बेहतर भविष्य की ओर ले जाएंगे।
उन्होंने कहा कि हर वर्ष गर्मियों की छुट्टी के अवसर पर बच्चों के लिए शिविर आयोजित किए जाते हैं। शिविर के माध्यम से अनेक बच्चों के व्यक्तित्व का निर्माण हुआ है। जो आज हर प्रकार की बुराइयों से दूर समाज में एक प्रतिष्ठित जीवन जी रहे हैं।
फरीदकोट, पंजाब से राजयोगिनी प्रेम बहन ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि सभी यही कहते हैं कि बच्चे तो भगवान का रूप होते हैं। इसका प्रमुख कारण बच्चों के अंदर की निश्छलता एवं पवित्रता है। उन्होंने कहा कि राजयोग के अभ्यास से ही इन गुणों को बनाए रख सकते हैं। शिविर के अंतिम सत्र में सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें