वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन द्वारा संस्कार परिवार मिलन कार्यक्रम का आयोजन
वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन द्वारा संस्कार परिवार मिलन कार्यक्रम का आयोजन
10 फरवरी/नई दिल्ली, त्याग राज स्टेडियम/ऑडिटोरियम, आई एन ए, नई दिल्ली में वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन द्वारा आयोजित संस्कार परिवार मिलन समारोह में अनेक गण्यमान मार्गदर्शकों और विशिष्ट अतिथियों द्वारा संबोधन और विश्व विख्यात रचयिता, संगीतकार, निर्देशक व अभिनेता पद्मश्री शेखर सेन द्वारा भगवान श्री कृष्ण के अनन्य उपासक सूरदास के जीवन वृतांत की प्रस्तुति उनके अनोखे अंदाज में किया गया जिससे सभी मंत्रमुग्ध हो गए।
वन एवं नगरीय वंचित समाज के उत्थान को समर्पित वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन द्वारा संस्कार परिवार मिलन कार्यक्रम में भारी संख्या में दर्शक उपस्थित थे। इस कार्यक्रम द्वारा भगवान श्री कृष्ण की नीति, आदर्श एवं पराक्रम के अनुरूप नगरीय समाज को वनवासी व वंचित समाज से जोड़ने का सतत प्रयास किया गया।
इस कार्यक्रम में स्वामी ज्ञानानंद महाराज गीता मनीषी जी का मार्गदर्शन तथा केंद्रीय जनजाति, जलशक्ति राज्यमंत्री माननीय बिश्वेशवर टुडू एवं विश्व हिंदू परिषद के अंतर्राष्ट्रीय महामंत्री मिलिंद पराणडे की गरिमामयी उपस्थिति से लोग कृतार्थ हुए। इस कार्यक्रम में रमेश जुनेजा, महेश भागचंद एवं बजरंग लाल बागड़ा, वीरेंद्र कुमार जी का सानिंध्य प्राप्त हुआ। श्रीमती सुनीता गुप्ता मुख्य अतिथि एवं विवेक नागपाल, राजेंद्र चमड़िया, डॉ पायल कनोडिया, पीयूष गुप्ता एवं अशोक मिंडा अतिविशिष्ठ अतिथि के रूप में आमंत्रित थे।
वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन श्री कृष्ण की नीति, आदर्श एवं पराक्रम के अनुरूप नगरीय समाज को वनवासी व वंचित समाज से जोड़ने का सतत प्रयास कर रहा है।
वनवासी रक्षा परिवार फाउंडेशन का कार्यक्षेत्र भारत के कई प्रांतों, जैसे - हरियाणा, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान, बिहार, झारखंड, बंगाल, असम, ओडिशा और तमिलनाडु में भी फैला हुआ है। इस फाउंडेशन द्वारा वनवासी एवं वंचितों के कल्याणार्थ अनेकानेक गतिविधियां संचालित की जाती हैं।
इस कार्यक्रम का शुभारंभ प्रतिभा विकास केंद्रों द्वारा रंगमंचीय प्रस्तुति एवं दीप प्रज्जवलन से हुआ। उसके उपरांत ओम गायत्री मंत्र एवं महामृत्युंजय मंत्र के उच्चारण के साथ साथ प्राणायाम योगाभ्यास हुआ। बाद में पद्मश्री शेखर सेन द्वारा भगवान श्री कृष्ण के परम भक्त संत सूरदास के जीवन वृतांत की अदभुत मंचीय प्रस्तुति हुई।
इस कार्यक्रम की आयोजन समिति के संयोजक हेमंत बत्रा, कार्यकारी संयोजक सुरेंद्र चावला, सह संयोजक अजय बहेती, नवनीत भल्ला, सुनील अग्रवाल, प्रवीण मित्तल, प्रदीप गुप्ता, सुखवीर गोयल, सुरेश चंद गुप्ता एवं भगवान दास गुप्ता के अतिरिक्त फरीदाबाद विभाग से जयकिशन गुप्ता, राष्ट्रीय मंत्री एवं दक्षिणी संभाग प्रमुख श्रीराम अग्रवाल, आर सी चौधरी, सुखबीर गोयल, सत्य प्रकाश शर्मा, के बी दूबे, सौरभ वशिष्ठ, शिखा वशिष्ठ, नित्यानंद उपाध्याय,सुरेश चंद गर्ग और महेंद्र कुमार गुप्ता सहित अन्य प्रमुख कार्यकर्ता शामिल हैं।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें