Haridwar News
77 वें स्वतंत्रता दिवस हर्ष और उल्लास के साथ मनाते हुए संजय चोपड़ा द्वारा किया गया ध्वजारोहण।
देश को महाशक्तिशाली बनाने के प्रधानमंत्री के अभियान में रेडी पटरी के स्ट्रीट वेंडर्स भी संकल्पित होकर जन जागरण जारी रखेंगे: संजय चोपड़ा
हरिद्वार, 77 वें स्वतंत्र दिवस के अवसर पर न्यू स्मार्ट वेंडिंग जोन प्रांगण में लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा द्वारा राष्ट्रीय ध्वजारोहण कर वीर अमर शहीदों को शत शत नमन करते हुए स्वतंत्रता दिवस पर एक दूसरे को बधाई देते हुए देश को शक्तिशाली।बनाए जाने के अभियान में असंगठित क्षेत्र के कामगार रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को भी शपथ दिलाकर संकल्पित किया।
इस अवसर पर लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में देश नई ऊंचाइयों को छू रहा है जिस प्रकार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संबोधन में असंगठित क्षेत्र के कामगार, श्रमिक, मजदूर स्ट्रीट वेंडर्स इत्यादि क्षेत्रों में निवास करने वाले प्रत्येक भारतीय को सामाजिक सुरक्षा के साथ मां भारती को. और शक्तिशाली बनाए जाने का जो मार्गदर्शन किया है वह प्रशंसनीय है। उन्होंने कहा रेड़ी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों के संघर्ष की बदौलत हमें तीन बेंडिंग जोन ही मिले है आने वाले दिनों में संघर्ष की राह पर चलकर प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पथ विक्रेता संरक्षण अधिनियम को पूरे उत्तराखंड राज्य के सभी शहरी नगर निकायों में क्रियान्वित किए जाने को लेकर प्रयास जारी रहेंगे। संजय चोपड़ा ने यह भी कहा आज सभी साथियों ने देश को महाशक्तिशाली बनाने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के अभियान में शपथ लेकर संकल्पित किए जाने के जन जागरण अभियान जारी रहेंगे।
77वें स्वतंत्रता दिवस के राष्ट्रीय ध्वजा रोहण कार्यक्रम में सम्मलित हुए मनोज मंडल, राजकुमार एंथनी, मोहनलाल, मनीष शर्मा, जय सिंह बिष्ट, बलबीर गुप्ता, चंदन सिंह रावत, श्रीमती पूनम मक्खन, संगीता चौहान, मंजू पाल, श्रीमती सुमन गुप्ता, पुष्पा दास, पार्वती देवी, कामिनी मिश्रा, श्रीमती सीमा देवी, कमल शर्मा, नंदकिशोर गोस्वामी, श्रीमती नम्रता सरकार, नईम सलमानी, आजम खान, वीरेंद्र पुरी, राजकुमार चौधरी, गौरव चौहान, सोनू, वीरेंद्र सिंहआदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।
Supreme Court Lawyer Ashwini Upadhyay told why judges should watch BLACK JUSTICE ⚖
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर वीर अमर शहीदों की याद में सर्वजनिक तौर पर किया गए वृक्षारोपण।
हरिद्वार, कारगिल विजय दिवस की यादा में पूर्व मंडी अध्यक्ष. संजय चोपड़ा के नेतृत्व में वीर अमर शहीद सैनिकों को सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ अपने श्रद्धा सुमन अर्पित कर वीर सैनिकों की याद में सेल्फी प्वाइंट पार्क में सार्वजनिक तौर पर फलदार वृक्ष लगाकर वृक्षारोपण किए।
इस अवसर पर पूर्व मंडी अध्यक्ष #संजय चोपड़ा ने कहा सन 1999 में हमारे देश के वीर जवानों ने एक लंबी जंग लड़ने के उपरांत #कारगिल पर हमारा राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया था। आज तमाम अमर वीर सैनिकों को शत-शत नमन करते हुए सभी सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों के साथ सर्वजनिक तौर पर वृक्षारोपण कर तमाम अमर शहीद वीर सैनिकों को याद किया गया है।
उन्होंने कहा सामाजिक तौर पर किसी भी उपलब्धि दिवस पर सभी राजनीतिक गैर राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों को सर्वजनिक तौर पर वृक्षारोपण किए जाने चाहिए। आज #पर्यावरण का सही संतुलन ना होने के कारण उत्तराखंड राज्य के कोने कोने में प्रकृतिक आपदा जैसी स्थिति उत्पन्न हो रही है।
उन्होंने यह भी कहा राज्य सरकार की और से उत्तराखंड राज्य के अमर शहीद वीर सैनिकों की याद में सभी चौक चौराहों पार्कों में उनकी मूर्तियों का अनावरण किया जाना चाहिए ताकि नई पीढ़ी अमर शहीद वीर सैनिकों की प्रेरणा से देश को नई दिशा दिखा सके।
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर सार्वजनिक तौर तिरंगा झंडा फहराकर वृक्षारोपण करते सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों में विक्रम ऑटो रिक्शा यूनियन के प्रवक्ता आदेश पंडित शामिल रहे। इसके अलावां जीप यूनियन के अरुण कुमार, सामाजिक कार्यकर्ता कुंवर सिंह मंडवाल, राधेश्याम रतूड़ी, लघु व्यापारी नेता राजेंद्र पाल, मोहनलाल, अर्जुन सिंह, कपिल नागी, जय सिंह बिष्ट, गौरव चौहान, ओमप्रकाश कालियान, अशोक शर्मा, नईम सलमानी, चंदन सिंह रावत, व्यापारी नेता राजेश खुराना भी प्रमुख रूप से शामिल रहे।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें