BIHAR NEWS
गायघाट, 28 जुलाई बिहार में बिगड़ते हालत पर चिंता व्यक्त की गई
बिहार समाचार #biharnews #hindinews #bihar
गायघाट सामाजिक मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री सुबोध कुमार सिंह गायघाट पश्चिमी प्रखंड के महिला प्रकोष्ठ अध्यक्षता श्री निशा सिंह ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर बिहार सरकार के साथ-साथ जिला प्रशासन से मांग की है कि आए दिन मुजफ्फरपुर में लूटमार की घटना ,मर्डर, छीना झपटी की घटनाएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है, अतः इस पर रोक लगाने की मांग की है. खास करके अहियापुर से बखरी के बीच शाम होते ही अपराधियों का बोलबाला हो जाता है. किसी भी शरीफ आदमी के साथ छीना झपटी कि वारदात होती आ रही है.
इसका ताजा उदाहरण कल दैनिक जागरण के वरिष्ठ पत्रकार प्रमोद कुमार जी के साथ हुआ जो बहुत निंदनीय है. विगत 4 महीने पहले गायघाट सामाजिक मंच के कार्यकर्ता श्री मुकेश कुमार सिंह से कीमती मोबाइल पिस्टल के दिखाकर छीन लिया गया।
लोग जानते हैं कि थाना में एफ आई आर कराने के बाद उन्हें परेशानी के अलावा कुछ नहीं होगा , जिस कारण बहुत ऐसे मामला है जो उजागर नहीं होता है.
सुबोध कुमार सिंह ने कहा खास करके जिले के एसपी से मांग करना चाहता हूं, जीरो माइल के अहियापुर से बखरी के बीच शाम 6बजे से रात्रि 12:00 बजे तक पेट्रोलिंग की व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त की जाए. जिससे हमारे क्षेत्र लोग अपने आप को सुरक्षित महसूस करें.
उन्होनें यह भी कहा कि हम खास करके बिहार के मुखिया माननीय सुशासन बाबू से बोलेंगे कि आपका गृह मंत्रालय आपके अंदर में है, फिर भी प्रदेश में कोई भी व्यक्ति सुरक्षित नहीं है. बिजली मांगने पर उनको मौत मिलता है. उन्हें गोलियों से भून दिया जाता है. यह तानाशाही और अफसरशाही पर लगाम लगावे. इमरजेंसी जैसी स्थिति हो रही है. इस घटना से बिहार ही नहीं देश के विभिन्न राज्यों में भी बिहार की प्रतिष्ठा दांव पर लगी हुई है.
सुबोध कुमार सिंह ने कहा मै सत्ता में बैठे माननीय उपमुख्यमंत्री श्री तेजस्वी यादव से भी मांग करता हूं राज्य की बिगड़ते हुए स्थिति पर अपना ध्यान आकृष्ट करें।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें