Short Story
शॉर्ट स्टोरी
एक व्यक्ति ऑफिस में बैठकर काम करने की बजाय सोता है। और जैसे वह नींद में जाता है तभी वह सपना देखता है कि वह चोरी कर रहा है और तब उसे पकड़कर लोग पिटने लगते हैं तभी उसके साथ उसके ऑफिस में काम करनेवाला दुसरा व्यक्ति उसे जगाता है और कहता है.. आप चोरी कर रहे हैं? वह पहला व्यक्ति कहता है चोरी हाँ, नहीं,वो तो मै सपना देख रहा था। दुसरा व्यक्ति कहता है मै किसी सपने की नहीं बल्कि हकीक़त की बात कर रहा हूँ। क्या आपको पता है कि ऑफिस में बैठ कर काम करने के बजाय सोना भी एक तरह की चोरी है। तभी पहले व्यक्ति को अपने सपने का हकीक़त समझ में आ जाती है और तब वह उस व्यक्ति का धन्यवाद करता है और फिर ऑफिस में बैठकर काम करने की और फिर कभी भी नहीं सोने की कसम खाता है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें