ALOK KUMAR TIWARI
मेरे दैनिक जीवन का स्क्रिप्टेड चार्ट
आज से मेरे दैनिक जीवन का यह #स्क्रिप्ट एक ऐसा #plan चार्ट है जिसे कोई भी पढ़ सकता है। समझ सकता है। तथा इसका पालन स्वयं भी कर सकता है।
सब बात छोड़कर निम्न दैनिक जीवन #scripted चार्ट के अनुसार कार्य करें, जीवन में #सफलता पाने के लिए यह जरुरी है।
मेरा मानना है कि जीवन में सफलता और #असफलता नाम की कोई बात नहीं होनी चाहिए। लेकिन समाज में कुछ प्रचलित मान्यताएं किसी के सफलता या असफलता जैसी बातों को जन्म देती हैं। इस बात से इन्कार नहीं किया जा सकता।
इसी आधार पर यानि मै अपने नहीं बल्कि सामाजिक मान्यताओं के आधार पर अपने जीवन के एक निष्कर्ष पर पहुंचा हूं। वह निष्कर्ष है, मुझे भी अपने इस #जीवन में #सामाजिक मान्यता के आधार पर सफलता पाना है।
आज से मेरे भूत,वर्तमान और भविष्य के एक महत्वपूर्ण और मेरे इस जीवन के एक निचोड़ प्लान की शुरूआत हो रही है।
जो स्वयं के भूत से सबक लेकर स्वयं के वर्तमान को अर्थ और स्वास्थ्य की दृष्टि से आत्मनिर्भर बनाते हुए भविष्य में सभी को स्वस्थ्य और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य करता है।
इस प्लान के चार्ट की शुरूआत सबसे पहले 28-7-2023 यानि मेरे जीवन के लगभग मध्यांतर से लेकर मेरे जीवन के अंत तक होगी।
जिसके बल पर मेरा लक्ष्य जीवन में कभी भी बीमार नहीं पड़ना और मेरे द्वारा बनाए गए इस चार्ट का स्वयं जीवन पर्यंत अनुशरण करते रहना है।
मेरे द्वारा बनाया गया यह चार्ट कहता है कि आज 28-7-2023 से मेरा प्रत्येक 24 घंटा 3 हिस्सों में बंटा है। चाहे मै जहां भी रहूं लेकिन 8 घंटे चलने के, 8 घंटे बैठने के, और 8 घंटे सोने के हैं।
रात के 8 बजे से सुबह 4 बजे तक का समय मेरे सोने का समय है। सुबह 4 बजे से दिन के 12 बजे तक चलकर या बैठकर कार्य करने के का समय है। यह समय आधे समय बैठने और आधे समय चलने में बंटा भी हो सकता है। तथा दिन के 12 बजे से रात के 8 बजे तक का समय भी चलकर या बैठकर कुछ भी करने के कार्य में ही बँटा होता है।
तात्पर्य यह कि हर रोज 24 घंटे में से 8 घंटे का समय आराम करने का है, जो हर रोज के मेरे बेहतर स्वास्थ्य अनुभव से जुड़ा हुआ है। 8 घंटे का समय भविष्य के लिए कुछ भी करने वाले कार्य से जुड़ा है जिसमें बैठ कर कुछ पढ़ना, लिखना,सोचना, ध्यान लगाना या इस तरह से कोई भी कार्य करने का है।
जिसका फायदा वसुधैव कुटुम्बकम है। जो सर्वोदय और समानता से जुड़ा विषय है। बैठकर करने के कार्य भविष्य के लिए निर्धारित अर्थ या सभी के स्वास्थ्य के बेहतरी से जुड़े हैं। तथा चलकर करने के कार्य वर्तमान जीवनोपयोगी कार्यों से जुड़े हैं। जिसमें सर्वोदय और समानता के आधार पर बेहतर अर्थ और बेहतर #स्वास्थ्य की प्राथमिकता है।
इस तरह से इस चार्ट के बल पर प्रत्येक रोज सोकर उठते हीं मै भूत के कार्यों से निवृत होकर और वर्तमान तथा भविष्य में मेरे द्वारा किए जाने वाले सभी कार्यों से जुड़ता जाता हूं। लेकिन इस बीच सबसे पहले 2023 के अंत तक इस चार्ट के बल पर मुझे सिर्फ अपने उत्तम अर्थव्यस्था और स्वास्थ्य के लिए ही अपना हरेक कार्य करते रहना है।
2024 की शुरूआत से मुझे अपने साथ साथ अपने पूरे समाज के उत्तम अर्थव्यवस्था और स्वास्थ्य के लिए कार्यरत्त रहना है। 2025 से मुझे अपने साथ साथ अपने पूरे विधानसभा क्षेत्र के उत्तम स्वास्थ्य और #अर्थव्यवस्था के लिए कार्यरत्त रहना है। जो 2026 से जिला स्तर, 2027 से प्रमंडल स्तर, 2028 से राज्य स्तर और 2029 से रास्ट्रीय स्तर पर आरम्भ होगा।
इस तरह से मेरे इस जीवन का अर्थ वसुधैव कुटुम्बकम दुनिया के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य और उसके लिए एक समानोपयोगी उचित अर्थव्यवस्था प्रदान करना है।



टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें