HARIDWAR NEWS

 नासवी के आव्हान पर रेडी पटरी के लघु व्यापारियों ने स्वाभिमान रैली निकालकर किया नगर आयुक्त के कार्यालय का घेराव।


राज्य की जिला विकास समितियो में रेडी पटरी के संगठनों के प्रतिनिधि भी सम्मलित हो: संजय चोपड़ा


हरिद्वार 9 अगस्त, अपने घोषित कार्यक्रम के अनुसार नासवी के आव्हान पर फुटपाथ के कारोबारी रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों ने लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में भारी तादाद में तुलसी चौक पर इकट्ठा होकर काले छाते दर्शाते हुए स्ट्रीट वेंडर्स स्वाभिमान रैली निकालकर नगर आयुक्त के कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन कर उत्तराखंड शासन के मुख्य सचिव के नाम संबोधित ज्ञापन भी ईमेल द्वारा प्रेषित किया।

 ज्ञापन में मांग की उत्तराखंड नगरीय फेरी नीति नियमावली 2016 की समीक्षा बैठक शासन स्तर पर आयोजित कर रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों के प्रतिनिधियों को सम्मलित कर प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर योजना को पूर्ण रूप से शहरी निकायों में लक्ष्य पूर्ति के साथ क्रियान्वयन किए जाने की मांग को दोहराया। 


इस अवसर पर लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा उत्तराखंड नगरीय फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार शहरी क्षेत्र के विकास के लिए फेरी समितियों का गठन सभी नगर निगम में किया जा चुका है.

 लेकिन समय पर फेरी समिति के निर्णय जमीनी हकीकत के साथ धरातल पर नहीं उतरते हैं जिसके कारण रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर योजना, राष्ट्रीय आजीविका मिशन, राष्ट्रीय पथ विक्रेता संरक्षण अधिनियम जैसी जनकल्याणकारी योजनाओं का राज्य सरकार के संरक्षण में लाभ नहीं मिल पा रहा है.

 जो कि रेड़ी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों के  अन्याय जैसा प्रतीत होता है। संजय चोपड़ा ने यह भी कहा शासन के निर्देश क्रम में सभी जिलाधिकारियों को निर्देशित किया जाना चाहिए जिला स्तर पर विकास समिति व अन्य समितियों में रेड़ी पटरी के स्ट्रीट वेंडर संगठनों के प्रतिनिधि भी समय-समय पर आमंत्रित किए जाने चाहिए.

 ताकि राज्य की फेरी नीति नियमावली के नियम अनुसार रेडी पटरी के लघु व्यापारी भयमुक्त स्वरोजगार कर शोषण उत्पीड़न से मुक्त हो सके।


स्ट्रीट वेंडर स्वाभिमान रैली में सम्मलित हुए लघु व्यापारियों में पूनम माखन, कामिनी मिश्रा, पार्वती देवी, पुष्पा दास, सीमा देवी, सुनीता चौहान, मंजू पाल, मीरा देवी, संगीता, मनोज मंडल, राजकुमार एंथनी, सचिन राजपूत, पंडित मनीष शर्मा, ओमप्रकाश भाटिया, भूपेंद्र राजपूत, वीरेंद्र सिंह, प्रभात चौधरी, कमल शर्मा, नंदकिशोर गोस्वामी, रणवीर सिंह, जय भगवान, प्रदुमन सिंह, विकास सक्सेना, दिलीप गुप्ता, शुभम सैनी, जय सिंह बिष्ट, चंदन सिंह रावत, अनूप सिंह, आजम अंसारी, यामीन अंसारी, नईम सलमानी, आशा देवी, नीरज कश्यप आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।


महिला पिंक वेंडिंग जोन पर आपत्ति उठा रहे यूपी सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता के खिलाफ महिला पिंक वेंडिंग जोन की महिलाओं ने किया जोरदार प्रदर्शन।


शीघ्र ही बड़ी रणनीति बनाकर उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के अधिकारियों का किया जाएगा घेराव: संजय चोपड़ा


हरिद्वार, हरिद्वार नगर निगम प्रशासन द्वारा विकसित किए गए महिला पिंक वेंडिंग जोन पर आपत्ति उठा रहे यूपी सिंचाई विभाग के खिलाफ लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा के नेतृत्व में रोड़ी बेलवाला स्थित महिला पिंक वेंडिंग जोन के प्रांगण में यूपी सिंचाई विभाग के खिलाफ जोरदार नारेबाजी करते हुए मानव श्रृंखला बनाकर महिलाएं  व पुरुष (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों ने अपने परिवार के सा एक दिवसीय धरना देकर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से यूपी सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता की जांच करा कर कठोर कार्रवाई की मांग की। 


इस अवसर पर लघु व्यापार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्देशन में भारतवर्ष के फुटपाथ के कारोबारी रेडी पटरी के (स्ट्रीट वेंडर्स) लघु व्यापारियों के लिए 1 दर्जन से अधिक जन कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

वही यूपी सरकार के मुख्य मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में मेरठ, बरेली, कानपुर, इलाहाबाद, सहारनपुर, वाराणसी, मथुरा, वृंदावन, यूपी इत्यादि महानगरों में केंद्र सरकार के  सहयोग से वेंडिंग जोन, हॉकिंग जोन विकसित किए जाने का कार्य युद्ध स्तर पर चल रहा है।

 वहीं उत्तराखंड में बैठे उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के. अधिकारी अपनी मनमानी तुगलकी फरमान जारी कर केंद्र सरकार की योजनाओं की धज्जियां उड़ा रहे हैं। जो कि दुर्भाग्यपूर्ण है। उन्होंने कहा सभी रेडी पटरी के लघु व्यापारियों के साथ जनसंपर्क अभियान किया जा रहा है। आने वाले दिनों में बड़ी रणनीति बनाकर उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों का घेराव कर अपनी न्याय संगत मांगों के लिए चरणबद्ध तरीके से आंदोलन किए जाएंगे।


महिला पिंक वेंडिंग जोन के अध्यक्ष पूनम मक्खन ने कहा एक तरफ तो केंद्र और उत्तराखंड सरकार महिला सशक्तिकरण कर महिलाओं को रोजगार के संसाधन उपलब्ध कराने के लिए वर्तक प्रयास कर रही है इसका जीता जागता स्वरूप भारतवर्ष का प्रथम महिला पिंक वेंडिंग जोन है।

जोकि हरिद्वार नगर निगम रुड़की हरिद्वार विकास प्राधिकरण द्वारा विकसित किया गया है।आज पिंक वेंडिंग जोन के माध्यम से सौ परिवार की रोजी-रोटी, बच्चों की शिक्षा व जीविका संचालित हो रही है। उत्तर प्रदेश सिंचाई विभाग द्वारा उत्तराखंड की भूमि पर किए जा रहे विकास के कार्यों पर आपत्ति उठाना न्याय पूर्ण नहीं है। उन्होंने कहा यदि सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा वेंडिंग जोन पर की जा रही आपत्ति को निरस्त नहीं करता है तो इस पूरे प्रकरण की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से शिकायत की जाएगी।


सिंचाई विभाग उत्तर प्रदेश के खिलाफ महिला पिंक वेंडिंग जोन के प्रांगण में आक्रमक नारेबाजी कर जोरदार प्रदर्शन किया गया। जिसमें लघु व्यापारियों में श्रीमती कामिनी मिश्रा, सीमा देवी, पूनम दुआ, वीरो देवी, पूजा, पुष्पा दास, सुमन गुप्ता, श्रीमती गीता, शांति देवी, सुनीता चौहान, तुलसी, संगीता, पूनम कश्यप, शीला देवी, कमलेश्वर कमल, पंडित नंदकिशोर गोस्वामी, नीरज कश्यप, प्रभात चौधरी, वीरेंद्र कुमार, जय सिंह बिष्ट, रणवीर सिंह, अनूप सिंह, चुन्नू चौधरी, बिजेंदर चौधरी आदि सहित धरने प्रदर्शन का संचालन महामंत्री मनोज मंडल, राजेंद्र पाल, राजकुमार एंथनी ने संयुक्त रूप से किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

सबसे तेजी से पैसे कमाने के कुछ तरीके जानें

स्वदेशी बनाम विदेशी और भारतीय आर्थिक एवं कृषि आत्मनिर्भरता

शिव ध्वज फहराकर सबने की बुराइयों से मुक्त होने की प्रतिज्ञा